औरत शब्द हिंदी भाषा का नहीं है। यह शब्द फारसी लिपी की अरबी भाषा से आया है। औरत शब्द का फारसी में मतलब होता है महिला का प्राइवेट पार्ट। यानी किसी भी महिला के प्राइवेट पार्ट को अरबी में औरत कहते हैं। इस नजरिए से देखा जाए तो अरबी में महिला की पहचान सिर्फ और सिर्फ उसकी योनि से होती है। जबकि भारतीय संस्कृति में ऐसा कोई शब्द नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना ने अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए खुद को मिले इस सम्मान की जानकारी देते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया।
नॉर्वे की पुलिस ने क्राउन प्रिंसेस मेटे- मैरिट के सबसे बड़े बेटे बोर्ग होइबी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। रेप पीड़िता और होइबी किसी प्रकार के रिश्ते में नहीं थे और ना ही एक दूसरे को जानते थे। घटना वाले दिन ही उनकी पहली मुलाकात हुई थी।
अडानी ग्रुप पर आरोप है कि 2020 से 2024 के बीच उन्होंने एक सौर ऊर्जा कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए गलत रास्ता अपनाया। उन्होंने भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने की साजिश रची। न्यूयॉर्क के फेडरल कोर्ट ने अडानी समेत 7 लोगों पर धोखाधड़ी और रिश्वत का आरोप लगाया गया है। हालांकि, अब तक इस पर कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। दरअसल यह हादसा एक प्राइवेट बस के ट्रक से टकराने के कारण हुआ।
मतदान खत्म होने के बाद एक जोनल अधिकारी किसी काम से मतदान केंद्र से बाहर गए थे। इस दौरान उनकी कार में एक ईवीएम मशीन थी। कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई कि यह वही ईवीएम है जिसका इस्तेमाल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान में किया गया था।कार में ईवीएम मशीन देखकर लोगों ने जोनल अधिकारी का पीछा करना शुरू कर दिया, वे हाथापाई पर उतर आए और कार को रोकने के लिए पत्थरबाजी भी की।
चुनाव आयोग ने मतदान के आंकड़े जारी कर दिए हैं. झारखंड में दूसरे चरण 67.81% वोटिंग हुई है. इस दौरान सारठ में सबसे ज्यादा 78 फीसदी मतदान हुआ है.
महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर बुधवार की शाम 5 बजे तक 58.22% मतदान हुआ. सबसे ज्यादा गढ़चिरौली में 69.63% वोटिंग हुई है. वहीं, सबसे कम मतदान मुंबई सिटी में 49.07 फीसदी हुआ है.
एआर रहमान ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हमने ग्रैंड थर्टी तक पहुंचने की आशा की थी लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनदेखा अंत होता है। यहां तक कि भगवान का सिंहासन भी टूटे हुए दिलों के वजन से कांप उठता है।
यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा को बढ़त दिख रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव जिस तरह से गुस्से में दिख रहे हैं उससे लग रहा है कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को जो सफलता मिली थी वह रिपीट होती हुई नहीं दिख रही है.