Inkhabar

Breaking News Ticker

हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर के कई स्थानों के नाम बदलने का ऐलान, CM धामी ने दी मंजूरी

31 Mar 2025 22:15 PM IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चार प्रमुख जिलों हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर में कई स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है.

PM के रिटायरमेंट पर राउत-फडणवीस में तकरार, जानें मोदी कब लेंगे सक्रिय राजनीति से विदाई!

31 Mar 2025 20:22 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरएसएस मुख्यालय जाने के बाद शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने तंज कसा है कि पीएम मोदी रविवार को नागपुर स्थित संघ मुख्यालय इसलिए पहुंचे थे ताकि वे संदेश दे सकें कि वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं. राउत ने आगे जोड़ा आरएसएस देश के राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव चाहता है. वह संभवत: सितंबर में अपना सेवानिवृत्ति आवेदन लिखने के लिए संघ मुख्यालय गए होंगे. इस पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है और कहा है कि पीएम मोदी हमारे नेता हैं और आगे भी बने रहेंगे. नेता के सक्रिय रहते उत्तराधिकार पर चर्चा करना भारतीय संस्कृति में नहीं बल्कि यह मुगल संस्कृति है.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान 1 माओवादी महिला हुई ढेर

31 Mar 2025 12:30 PM IST

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक महिला माओवादी को ढेर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों को माओवादी विरोधी अभियान चलाने के लिए भेजा गया था।

दिल्ली का दमदार प्रदर्शन, हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, स्टार्क की घातक गेंदबाजी और डु प्लेसिस का अर्धशतक!

30 Mar 2025 18:49 PM IST

DC vs SRH Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है. यह हैदराबाद की IPL 2025 में लगातार दूसरी हार है.

हिमाचल के मणिकर्ण में भूस्खलन से बड़ा हादसा, 6 की मौत, दर्जनों घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

30 Mar 2025 18:27 PM IST

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार 30 मार्च 2025 की शाम एक भीषण भूस्खलन ने तबाही मचाई. यह दर्दनाक हादसा मणिकर्ण के गुरुद्वारा परिसर के निकट शाम करीब 5 बजे हुआ. जिसमें 6 लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

अनिकेत का छक्कों का तूफान, स्टार्क की घातक गेंदबाजी! हैदराबाद ने दिल्ली को दिया 164 का चैलेंज

30 Mar 2025 17:17 PM IST

DC vs SRH 2025: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद को 163 रनों पर ढेर कर दिया. मिचेल स्टार्क ने ट्रेविस हेड, ईशान किशन समेत कुल 5 बल्लेबाजों को आउट किया.

भारत ने म्यांमार की मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा आखिर क्यों चलाया, क्या है इस नाम के पीछे वजह?

30 Mar 2025 12:20 PM IST

म्यांमार में आए भूकंप के बाद, भारत ने म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' अभियान शुरू किया है. चलिए जानते है ब्रह्मा'नाम रखने के पीछे की वजह क्या है?

मुख्तार अंसारी का शूटर अनुज कन्नौजिया एनकाउंटर में मारा गया, ढाई लाख का था ईनामी

30 Mar 2025 00:12 AM IST

झारखंड के जमशेदपुर में UP STF और झारखंड पुलिस से मुठभेड़ में अनुज कन्नौजिया मारा गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले आजमगढ़ में उसके घर को पुलिस ने बुलडोजर से गिरा दिया गया था।

बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

29 Mar 2025 12:32 PM IST

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इसी के साथ छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हुआ. 15.85 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड किया था। इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली राशि को दोगुना कर दिया है। इस बार टॉपर्स को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान 16 नक्सलियों को किया ढेर

29 Mar 2025 10:32 AM IST

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं फायरिंग के चलते दो जवानों को मामूली चोटें आने की सूचना मिली है। घटनास्थल से INSAS और SLR समेत कई हथियार भी बरामद किए गए है.