Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Mann ki baat: मन की बात में पीएम मोदी का संबोधन आज, इस बार एक हफ्ते पहले होगा प्रसारण

Mann ki baat: मन की बात में पीएम मोदी का संबोधन आज, इस बार एक हफ्ते पहले होगा प्रसारण

Mann ki baat, Inkhabar। पीएम मोदी आज मासिक रेडिया कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों के साथ बात करेंगे। मन की बात कार्यक्रम का ये 102वां एपिसोड है। हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात का प्रसारण होता है। इस बार 25 जून को आखिरी रविवार पड़ रहा है, […]

Mann ki baat: मन की बात में पीएम मोदी का संबोधन आज, इस बार एक हफ्ते पहले होगा प्रसारण
inkhbar News
  • Last Updated: June 18, 2023 08:08:50 IST

Mann ki baat, Inkhabar। पीएम मोदी आज मासिक रेडिया कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों के साथ बात करेंगे। मन की बात कार्यक्रम का ये 102वां एपिसोड है। हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात का प्रसारण होता है। इस बार 25 जून को आखिरी रविवार पड़ रहा है, लेकिन अपने अमेरिका के दौरे के चलते पीएम मन की बात का प्रसारण एक हफ्ते पहले करने जा रहे है।

ट्वीए के जरिए दी थी जानकारी

पीएम मोदी ने 13 जून को ही ट्वीट कर बताया दिया था कि इस बार 18 जून 2023 को मन की बात कार्यक्रम प्रसारित होगा। उन्होंने कार्यक्रम के लिए देश के नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए थे। पीएम मोदी ने कहा था कि आपके सुझाव पाकर हमेशा खुशी होती है। नमो ऐप या MyGov पर अपनी राय साझा कर सकते हैं।

रामपुर के लिए खास रहेगा ये प्रसारण

बता दें, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 102वें एपिसोड का प्रसारण रामपुर के लिए खास साबित होने वाला है इस बार मन की बात कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाएं भी स्क्रीन पर नजर आएंगी। इसके लिए रामपुर नगर विधानसभा का चयन किया गया है। जिसका प्रभारी बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली को बनाया गया है। इस बार कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो विधानसभाओं को शामिल किया गया है। जिसमें रामपुर की नगर विधानसभा और ललितपुर की जोखरा विधानसभा शामिल हैं।