Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Vanda Bharat Train: PM Modi ने उत्तराखंड को दी पहली वंदे भारत की सौगात, वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

Vanda Bharat Train: PM Modi ने उत्तराखंड को दी पहली वंदे भारत की सौगात, वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। दिल्ली से देहरादून के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vanda Bharat Train) को PM Modi ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। बता दें, ये ट्रेन नियमित रूप से 28 मई से देहरादून और दिल्ली के बीच चलाई जानी है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली और देहरादून के बीच आठ […]

Vanda Bharat Train: PM Modi ने उत्तराखंड को दी पहली वंदे भारत की सौगात, वर्चुअली दिखाई हरी झंडी
inkhbar News
  • Last Updated: May 25, 2023 12:00:55 IST

नई दिल्ली। दिल्ली से देहरादून के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vanda Bharat Train) को PM Modi ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। बता दें, ये ट्रेन नियमित रूप से 28 मई से देहरादून और दिल्ली के बीच चलाई जानी है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली और देहरादून के बीच आठ कोच वाली इस ट्रेन का ट्रायल किया गया था जो सफल रहा। दिल्ली और देहरादून के बीच चलाई जा रही है इस ट्रेन से दोनों शहरों का सफर मात्र 4 घंटे और 45 मिनट में पूरा हो जाएगा।

6 दिन चलेगी Vanda Bharat Train

बता दें, दिल्ली से देहरादून चलने वाली ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन सुबह सात बजे से चलेगी। संयुक्त निदेशक रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि, देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। ट्रेन का किराया फिलहाज जल्द निर्धारित किया जाएगा।

यह होगा ट्रेन का शेड्यूल

देहरादून से दिल्ली
स्टेशन-              समय
देहरादून-            7.00 बजे
हरिद्वार-              8.04 बजे
रुड़की-               8.49 बजे
सहारनपुर-           9.27 बजे
मुजफ्फरगनर-     10.07 बजे
मेरठ-                 10.37 बजे
आनंद विहार-      11.45 बजेदिल्ली से देहरादून
आनंद विहार-          शाम 5.20 बजे
मेरठ-                     6.38
मुजफ्फरनगर-          7.08
सहारनपुर-              7.55
रुड़की-                  8.31
हरिद्वार-                  9.15
देहरादून-                10.35