Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Mann ki Baat में बोले पीएम मोदी, लोकतंत्र हमारी रगों में, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी

Mann ki Baat में बोले पीएम मोदी, लोकतंत्र हमारी रगों में, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को मन की बात कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को न्यू इंडिया, देश में आदिवासी समाज की भूमिका के अलावा पद्म पुरस्कार पाने वाले हस्तियों के बारे में चर्चा की पीएम मोदी ने मन की बात को संबोधित करते हुए कहा […]

mann ki baat
inkhbar News
  • Last Updated: January 29, 2023 11:34:29 IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को मन की बात कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को न्यू इंडिया, देश में आदिवासी समाज की भूमिका के अलावा पद्म पुरस्कार पाने वाले हस्तियों के बारे में चर्चा की पीएम मोदी ने मन की बात को संबोधित करते हुए कहा कि, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं।”

पद्म पुरस्कार विजेता आदिवासी समाज से

इसके अलावा पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को लेकर कहा कि, “पद्म पुरस्कार विजेताओं की एक बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों से आती है। आदिवासी समाज का जीवन शहर के लोगों के जीवन से काफी ज्यादा अलग है, इस समाज की अपनी कई सारी चुनौतियां भी है।

लेकिन इन सबके बावजूद आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा आतुर रहता है। देश में जनजातीय समुदायों से जुड़ी चीजों के संरक्षण और उन पर शोध के प्रयास भी होते रहते है। ऐसे ही टोटो, हो, कुइ, कुवी और मांडा जैसी जनजातीय भाषाओं पर काम करने वाले महानुभावों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। यह हम सभी लोगों के लिए गर्व की बात है।