Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक साल का कार्यकाल पूरा, पीएम मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक साल का कार्यकाल पूरा, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल का एक साल पूरा हो चुका है. इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा गई हैं. राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने बताया है कि राष्ट्रपति 25 से 27 जुलाई तक ओडिशा दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति कार्यकाल का […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक साल का कार्यकाल पूरा, पीएम मोदी ने दी बधाई
inkhbar News
  • Last Updated: July 25, 2023 18:58:47 IST

नई दिल्ली। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल का एक साल पूरा हो चुका है. इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा गई हैं. राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने बताया है कि राष्ट्रपति 25 से 27 जुलाई तक ओडिशा दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है.

पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट

पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि, ‘ कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर राष्ट्रपति जी को बधाई! आपका समर्पण, जनसेवा की भावना और आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास काफी प्रेरक हैं. आपकी विभिन्न उपलब्धियां नेतृत्व के ठोस प्रभाव को दर्शाती हैं. ‘

राजभवन के एक नए भवन का रखेंगी आधारशिला

बता दें कि राष्ट्रपति कार्यकाल के 1 साल पूरे होने के अवसर पर द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा गई हुई हैं. राजधानी भुवनेश्वर में राष्ट्रपति राजभवन के एक नए भवन की आधारशिला रखेंगी. 26 जुलाई को राष्ट्रपति एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और के वार्षिक समारोह को संबोधित करेंगी. द्रौपदी मुर्मू नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी.