Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Afghanistan: तालिबान का बड़ा फैसला, महिलाओं को ईद के जश्न में शामिल होने से रोका

Afghanistan: तालिबान का बड़ा फैसला, महिलाओं को ईद के जश्न में शामिल होने से रोका

नई दिल्ली। आज पूरे देश में मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर तालिबान ने बड़ा फैसला किया है, दरअसल अफगानिस्तान में ईद के जश्न में महिलाओं के शामिल होने पर रोक लगा दी है। अफगानिस्तान में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदी बता दें कि अफगानिस्तान […]

तालिबान का बड़ा फैसला, महिलाओं को ईद के जश्न में शामिल होने से रोका
inkhbar News
  • Last Updated: April 22, 2023 18:10:03 IST

नई दिल्ली। आज पूरे देश में मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर तालिबान ने बड़ा फैसला किया है, दरअसल अफगानिस्तान में ईद के जश्न में महिलाओं के शामिल होने पर रोक लगा दी है।

अफगानिस्तान में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदी

बता दें कि अफगानिस्तान के कुछ प्रांतों में महिलाओं को ईद के पर्व में शामिल होने के लिए रोक लगा दी गई है। इससे पहले भी तालिबान ने देश मे कई तरह की रोक लगा चुका है। हाल ही में कुछ दिन पहले तालिबान द्वारा गर्भ निरोधक दवाओं की बिक्री पर भी रोक लगी थी। वहीं इसके बाद लड़कियों के उच्च शिक्षा को भी समाप्त कर दिया गया था।