Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Bharat Jodo Yatra: समापन समारोह में बोलीं प्रियंका गांधी, ‘भारत जोड़ो यात्रा से दिखी रोशनी की एक किरण’

Bharat Jodo Yatra: समापन समारोह में बोलीं प्रियंका गांधी, ‘भारत जोड़ो यात्रा से दिखी रोशनी की एक किरण’

कश्मीर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज कश्मीर में खत्म हो गई। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में इस पदयात्रा का समापन समारोह हुआ, जिसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भारत जोड़ो यात्रा ने देश में रोशनी की किरण जगाई है। सत्य, अहिंसा और प्रेम के आधार पर इस देश की नींव […]

(प्रियंका गांधी)
inkhbar News
  • Last Updated: January 30, 2023 14:22:06 IST

कश्मीर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज कश्मीर में खत्म हो गई। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में इस पदयात्रा का समापन समारोह हुआ, जिसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भारत जोड़ो यात्रा ने देश में रोशनी की किरण जगाई है। सत्य, अहिंसा और प्रेम के आधार पर इस देश की नींव रखी है, हम इसे बरकरार रखेंगे।

जनता ने ढेर सारा प्यार दिया

भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में प्रियंका गांधी ने कहा कि हम जहां-जहां गए, लोग वहां आएं। इस देश में अभी भी एकता के लिए जज्बा है। जम्मू-कश्मीर की जनता ने हमें ढेर सारा प्यार दिया है। प्रियंका ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने मुझे और मां को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं कश्मीर अपने घर जा रहा हूं। आज देश में जो राजनीति चल रही है, उससे देश का भला नहीं होगा। ये तोड़ने-बांटने, नफरत की राजनीति है। उम्मीद है ये नफरत जल्द ही खत्म होगी और प्रेम सबको जोड़ेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ये कहा

पदयात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने जब कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने का निर्णय लिया तो हम सब घबरा गए थे, फासला देखकर हमें भी डर लगा था। राहुल गांधी बढ़ते गए रास्ता देखकर और मंजिल खुद ब खुद आती गई। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। उनकी ये यात्रा नफरत के खिलाफ है। ये भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ है।

राहुल गांधी ने क्या कहा

भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने मुझे ग्रेनेड नहीं प्यार दिया है। मैंने अपने जीवन में हिंसा देखी और सही है। मोदी-शाह और आरएसएस के लोगों ने हिंसा नहीं सही है। वह डरते हैं। हम जम्मू-कश्मीर मे चार दिन तक पैदल चले हैं। बीजेपी का कोई भी नेता ऐसे नहीं चल सकता है, क्योंकि वो डरते हैं।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार