Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • प्रियंका गांधी आज लेंगी सांसद पद की शपथ, पहली बार सदन में नजर आएंगे गांधी परिवार के तीन सदस्य

प्रियंका गांधी आज लेंगी सांसद पद की शपथ, पहली बार सदन में नजर आएंगे गांधी परिवार के तीन सदस्य

आज प्रियंका गांधी वायनाड सांसद पद की शपथ लेंगी। आज भाई राहुल और मां सोनिया गांधी के साथ संसद में पहुंचेंगी। इसी के साथ पहली बार ऐसा होगी कि प्रियंका अपने भाई राहुल और मां सोनिया के साथ सदन में नजर आएंगी। 

Priyanka Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: November 28, 2024 09:24:12 IST

नई दिल्लीः 52 साल की उम्र में अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने के लिए आज प्रियंका गांधी वायनाड सांसद पद की शपथ लेंगी। आज भाई राहुल और मां सोनिया गांधी के साथ संसद में पहुंचेंगी। लोकसभा चुनाव में राहुल ने रायबरेली और वायनाड, दोनों पर ही जीत हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने केरल की वायनाड सीट खाली कर दी। प्रियंका गांधी वायनाड से अपने पहले चुनाव में ही चार लाख वोटों के भारी अंतर से जीती।

पहली बार मां और भाई के साथ दिखेंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी अब उन सांसदों की लिस्ट में आ गईं हैं, जिनके परिवार का कम से कम एक सदस्य संसद के किसी भी सदन का हिस्सा है। सोनिया गांधी ने 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। इसके बाद वह राज्यसभा के लिए चुनी गईं। वहीं, अब राहुल और प्रियंका गांधी लोकसभा में नजर आएंगे।

प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के सभी नेताओं ने वायनाड चुनाव को अपने पक्ष में जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी और सभी वायनाड में मौजूद थे। राहुल गांधी ने भी अपनी बहन के लिए प्रचार किया और वोट की अपील की। ​​इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने जनादेश को अपने पक्ष में करने के लिए कई जनसभाओं को संबोधित किया।

इन नेताओं के परिवार के सदस्य भी हैं विधानसभा सदस्य 

केवल संसद में ही नहीं, विधानसभाओं में भी कई राजनीतिक परिवारों के सदस्य हैं। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के साथ विधानसभा की सदस्य हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर दोनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायक हैं। वहीं, झारखंड में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बहुमत हासिल किया है। इन चुनावों में हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ेंः- मोइनुद्दीन चिश्ती का वंशज हूं लेकिन…, अजमेर दरगाह बनाम मंदिर मामले पर सैयद नसरुद्दीन ने…

पाकिस्तानी सेना ने नहीं किया बंग्लादेशी महिलाओं का बलात्कार, हैंडसम देखकर खुद सेट हो गई…