नई दिल्ली। भारतीय एथलीट पीटी ऊषा को भारतीय ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया गया है। उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय ही था, क्योंकि 10 दिसंबर को होने वाले चुनावों में शीर्ष पद के लिए वह एकमात्र उम्मीदवार थीं। उन्होंने रविवार को इस पद के नामांकन पत्र दाखिल किया था। वह आइओए ( Indian Olympic Association ) की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। IOA चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा 27 नंवबर (रविवार) को समाप्त हो गई। अध्यक्ष पद के लिए केवल पीटी उषा ने ही नामांकन भरा था, जिसके कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। आपको बता दें कि पीटी ऊषा महाराजा यादविंदर सिंह के बाद IOA के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी हैं।
कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 58 साल की ऊषा 1984 के ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने पीटी उषा को IOA का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। मैं अपने देश के सभी स्पोर्टिंग हीरोज को भी IOA के पदाधिकारी बनने पर बधाई देता हूं। हमारे देश को उन पर गर्व है।
58 साल की पीटी उषा को भारतीय ट्रैक और फील्ड की रानी कहा जाता है। कुल मिलाकर उन्होंने 1983 से 1998 तक एशियाई चैम्पिपियनशिप में कुल 23 पदक जीता। ऊषा को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में पदक से चूकने के लिए भी याद किया जाता है, जहां वह रोमानिया की क्रिस्टियाना कोजोकारू के हाथों से सेकंड के सौवें हिस्से से पिछड़ गई थी। आपको बता दें कि उन्होंने 1986 के सियोल एशियाई खेलों में सभी चार स्वर्ण पदकों के साथ ही 100 मीटर में रजत भी जीता था। इस बार हुए IOA के चुनाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश एल नागेश्वर राव की देखरेख में तैयार किए गए नए संविधान के तहत हो रहे हैं , जिसके अंदर बहुत सी अहम बातों का ध्यान रखा गया है।
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव