Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनी

पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनी

नई दिल्ली. अपने जमाने के दिग्गज धाविका रही पीटी उषा को शनिवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का पहला महिला अध्यक्ष चुन लिया गया, एशियाई खेलों में कई पदक हासिल करने वाली और साल 1984 के लॉस एंजलिस ओलंपिक खेलों में 400 मीटर की बाधा दौड़ में चौथे स्थान पर रही 58 वर्षीय उषा को […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 10, 2022 17:04:50 IST

नई दिल्ली. अपने जमाने के दिग्गज धाविका रही पीटी उषा को शनिवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का पहला महिला अध्यक्ष चुन लिया गया, एशियाई खेलों में कई पदक हासिल करने वाली और साल 1984 के लॉस एंजलिस ओलंपिक खेलों में 400 मीटर की बाधा दौड़ में चौथे स्थान पर रही 58 वर्षीय उषा को चुनाव के बाद शीर्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर लिया गया, बता दें ये चुनाव उच्चतम न्यायालय से नियुक्त किए गए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व जज नागेश्वर राव की देखरेख में संपन्न हुए.

ऊषा की उपलब्धियों की कहानी

58 साल की पीटी उषा को भारतीय ट्रैक और फील्ड की रानी कहा जाता है. कुल मिलाकर उन्होंने 1983 से 1998 तक एशियाई चैम्पिपियनशिप में कुल 23 पदक जीता. ऊषा को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में पदक से चूकने के लिए भी याद किया जाता है, जहां वह रोमानिया की क्रिस्टियाना कोजोकारू के हाथों से सेकंड के सौवें हिस्से से पिछड़ गई थी। आपको बता दें कि उन्होंने 1986 के सियोल एशियाई खेलों में सभी चार स्वर्ण पदकों के साथ ही 100 मीटर में रजत भी जीता था। इस बार हुए IOA के चुनाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश एल नागेश्वर राव की देखरेख में तैयार किए गए नए संविधान के तहत हो रहे हैं , जिसके अंदर बहुत सी अहम बातों का ध्यान रखा गया है।

 

रामपुर में बीजेपी ने कैसे खिलाया कमल? जानिए आजम के किले के ढहने की पूरी कहानी…

मुंबई की लोकल ट्रेन में Sara Ali Khan ने किया सफर, ऑटो में भी आईं नजर, फैंस को भा गई सादगी

Tags