Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • पंजाब: पटियाला जेल से रिहा हुए नवजोत सिंह सिद्धू, सिर झुकाते आए नजर

पंजाब: पटियाला जेल से रिहा हुए नवजोत सिंह सिद्धू, सिर झुकाते आए नजर

पंजाब: कांग्रेस नेता और पूर्व किक्रेटर नवजोत सिंह सिद्धू आज जेल से रिहा हो गए हैं। दरअसल सिद्धू को 1988 के एक रोड रेज मामले में एक साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वो पटियाला की एक जेल में बंद थे। जेल से रिहा होने के बाद नवजोत सिंह ने कहा कि […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 1, 2023 18:07:08 IST

पंजाब: कांग्रेस नेता और पूर्व किक्रेटर नवजोत सिंह सिद्धू आज जेल से रिहा हो गए हैं। दरअसल सिद्धू को 1988 के एक रोड रेज मामले में एक साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वो पटियाला की एक जेल में बंद थे। जेल से रिहा होने के बाद नवजोत सिंह ने कहा कि अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे।

शुक्रवार को ट्विटर पर दी जानकारी

नवजोत सिद्धू के ट्विटर हैंडल से कल (शुक्रवार) को उनकी रिहाई के बारे में जानकारी दी गई थी। सिद्धू 20 मई 2022 से पटियाला की जेल में बंद है। अब वो जेल से रिहा हो गए हैं।

पत्नी नवजोत कौर को स्टेज-2 कैंसर

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में कहा था कि उन्हें स्टेज-2 कैंसर है। सिद्धू की रिहाई को लेकर उन्होंने भी शुक्रवार को एक भावनात्मक ट्वीट किया। नवजोत कौर ने कहा, ‘पंजाब के लिए नवजोत सिंह सिद्धू का प्यार हद से ज्यादा है।

नवजोत सिद्धू का राजनीतिक करियर

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम है। ये राज्य की राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे कांग्रेस से जुड़े। कांग्रेस पार्टी में इन्होंने अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली कि एक समय पार्टी ने कद्दावर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की इच्छा के विपरीत जाकर सिद्धू का समर्थन किया था।

एक साल से सजा काट रहे हैं सिद्धू

आपको बता दें, 1988 रोड रेज डेथ मामले में अमृतसर के पूर्व विधायक नवजोत सिंह सिद्धू सजा काट रहे थे। 35 साल पुराने केस में सिद्धू ने पटियाला की एक कोर्ट के सामने खुद को सरेंडर किया था, जिसके बाद मई में उन्हें जेल भेजा गया था।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार