Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Rahul Gandhi Disqualified: दिल्ली पुलिस ने राजघाट में सत्याग्रह करने की नहीं दी अनुमति

Rahul Gandhi Disqualified: दिल्ली पुलिस ने राजघाट में सत्याग्रह करने की नहीं दी अनुमति

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद आज कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। बता दें, पार्टी नेता और कार्यकर्ता इसके विरोध में आज देशभर में सत्याग्रह कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी को राजघाट पर सत्याग्रह करने की […]

सत्याग्रह
inkhbar News
  • Last Updated: March 26, 2023 10:01:41 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद आज कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। बता दें, पार्टी नेता और कार्यकर्ता इसके विरोध में आज देशभर में सत्याग्रह कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी को राजघाट पर सत्याग्रह करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए कांग्रेस को सत्याग्रह करने की अनुमति नहीं दी है।

राहुल की लोकसभा सदस्यता गई

बीते शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल राहुल गांधी द्वारा मोदी सरनेम को लेकर की गई एक पुरानी टिप्पणी के खिलाफ उनको दो साल की सजा सुनाई गई, हालांकि तुरंत बाद उनको जमानत मिल गई थी। लेकिन इस फैसले की वजह से कांग्रेस नेता की लोकसभा सदस्यता चली गई। इसी को लेकर कांग्रेसी आज पूरे देश में सत्याग्रह करेंगे।

शाम 5 बजे तक चलेगा सत्याग्रह

बता दें कि पूर्व वायनाड सांसद के सपोर्ट में सत्याग्रह सुबह 10 बजे शुरु होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। जहां कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन करेंगे, वहीं पार्टी के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह करेंगे।

देश के लोकतंत्र के लिए खतरा

गौरतलब है कि राहुल गांधी पर हुए इस बड़े एक्शन पर पार्टी का कहना है कि, पीएम मोदी और कारोबारी गौतम अडानी के बीच संबधों पर लगातार सवाल उठाने के कारण राहुल गांधी को लोकसभा से बाहर किया गया है। ये देश के लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। इसी को लेकर आज पूरे देशभर में कांग्रेसी जिला मुख्यालयों में गांधी प्रतिमा के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित करेंगे।