Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Rahul Gandhi: दिल्ली की शकूर बस्ती पहुंचे राहुल गांधी, महिलाओं का सुना दर्द

Rahul Gandhi: दिल्ली की शकूर बस्ती पहुंचे राहुल गांधी, महिलाओं का सुना दर्द

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi अचानक कल दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में पहुंच गए और वहां रहने वाले लोगों से उनका हालचाल लिया। बता दें, इस दौरान Rahul Gandhi ने शकूर बस्ती में रेलवे स्टेशन के निकट झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना। शकूर बस्तियों में महिलाओं […]

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: May 17, 2023 09:53:28 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi अचानक कल दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में पहुंच गए और वहां रहने वाले लोगों से उनका हालचाल लिया। बता दें, इस दौरान Rahul Gandhi ने शकूर बस्ती में रेलवे स्टेशन के निकट झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना। शकूर बस्तियों में महिलाओं के साथ हुई बातचीत को राहुल गांधी के  यूट्यूब चैनल पर भी पोस्ट किया गया है।

कांग्रेस ने किया ट्वीट

वीडियो में महिलाएं Rahul Gandhi को उनकी रोजाना की जिंदगी में आती दिक्कतों के अलावा महंगाई, बच्चों की शिक्षा और उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाने के डर जैसे मुद्दों पर बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं राहुल के शकूर बस्ती में जाने को लेकर कांग्रेस ने ट्वीट किया है। कांग्रेस ने कहा कि, दिल्ली के शकूरबस्ती में रहने वाले परिवार जहां एक तरफ चौतरफा महंगाई से परेशान हैं तो वहीं इन लोगों को अपने घरों में बुलडोजर चलने का भी डर सता रहा है।

वीडियो में क्या है ?

बता दें, वीडियो में Rahul Gandhi बस्ती में रहने वाली इन परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। इस दौरान महिलाएं राहुल गांधी को बता रही है कि इस समय उनका सबसे बड़ा डर है कि उनके घरों का ना तोड़ दिया जाए। इसके अलावा कुछ महिलाएं महंगाई और खासकर एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दाम को लेकर शिकायत करती नजर आ रही हैं। कांग्रेस ने कहा कि ये लोग बिजली, पानी, रसोई गैस और बच्चों की पढ़ाई को लेकर हर दिन चुनौतियों का सामना करते हैं।