Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • राहुल गांधी ने किया सरकारी आवास खाली, अब सोनिया गांधी के साथ रहेंगे

राहुल गांधी ने किया सरकारी आवास खाली, अब सोनिया गांधी के साथ रहेंगे

नई दिल्ली: लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। आपको बता दें, आज शुक्रवार को पूर्व सांसद राहुल गांधी ने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। खबर है कि शुक्रवार (14 अप्रैल) को एक ट्रक को उनके घर […]

राहुल गांधी ने किया सरकारी आवास खाली, अब सोनिया गांधी के साथ रहेंगे
inkhbar News
  • Last Updated: April 14, 2023 18:45:32 IST

नई दिल्ली: लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। आपको बता दें, आज शुक्रवार को पूर्व सांसद राहुल गांधी ने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। खबर है कि शुक्रवार (14 अप्रैल) को एक ट्रक को उनके घर से सामान निकलते देखा गया। जानकारी के लिए बता दें, राहुल गांधी दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित बंगले में रहते थे। राहुल गांधी अपने इस सरकारी आवास से निकलने के बाद मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ जाएंगे।

 

 

27 मार्च को भी मिला था नोटिस

आपको बता दें कि राहुल गांधी को 27 मार्च को हाउस कमेटी द्वारा फिर से सूचित किया गया कि उन्हें एक महीने के भीतर अपना सरकारी आवास छोड़ना होगा। इसके बाद उन्होंने लोकसभा सेक्रेटरी को पत्र लिखकर कहा था कि “मैं पिछले चार बार से लोकसभा के निर्वाचित सदस्य हूं। इस कारण यहां पर अच्छा समय व्यतीत हुआ। मेरे पास इसकी अच्छी यादें हैं। आप जो कहेंगे मैं उसका पालन करूंगा।” साथ ही आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कोर्ट के फैसले का विरोध किया है और लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधते नज़र आते हैं।

 

इस बयान के मामले से बढ़ी मुश्किल

गौरतलब है कि बीते दिनों सूरत जिला कोर्ट ने ‘सारे मोदी चोर हैं’ वाले मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी जिसके अगले ही दिन उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसी कड़ी में अब उनका सरकारी बंगला भी वापस लिए जाने का नोटिस जारी कर दिया गया था। हैरानी की बात ये है कि कुछ समय पहले ही राहुल गांधी ने एक बयान में कहा था कि 52 साल के होने के बाद भी उनका खुद का घर नहीं है।

 

हालांकि सरकार ने उन्हें और उनकी माता सोनिया गांधी को सांसद होने के नाते बंगला दिया हुआ था। अब राहुल गांधी को उनका बंगला खाली करने के लिए लोकसभा की हाउस कमिटी ने नोटिस जारी कर दिया था। जानकारी के लिए बता दें, ये बंगला दिल्ली के 12 तुगलक लेन में स्थित है जो राहुल गांधी को 2014 में उत्तर प्रदेश के अमेठी से निर्वाचित होने के बाद मिला था।

 

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश