Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • झारखंड में रोका गया राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर, पीएम मोदी की वजह से नहीं मिला क्लीयरेंस

झारखंड में रोका गया राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर, पीएम मोदी की वजह से नहीं मिला क्लीयरेंस

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज झारखंड पहुंचे हुए हैं। राहुल गांधी का आज महगामा में कार्यक्रम था। चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह बेरमो के लिए प्रस्थान कर रहे थे। इसी बीच महगामा में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया जा रहा है। उनके हेलीकॉप्टर को रोका गया है। […]

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: November 15, 2024 15:07:54 IST

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज झारखंड पहुंचे हुए हैं। राहुल गांधी का आज महगामा में कार्यक्रम था। चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह बेरमो के लिए प्रस्थान कर रहे थे। इसी बीच महगामा में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया जा रहा है। उनके हेलीकॉप्टर को रोका गया है। राहुल के हेलीकॉप्टर को रोकने का कारण पीएम मोदी का जमुई दौरा बताया जा रहा है।

पीएम की वजह से रोका राहुल का हेलीकॉप्टर

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जमुई में कार्यक्रम है। कार्यक्रम के बाद वे देवघर होते हुए जाएंगे। इस कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं मिल पाया है। जबकि महगामा के बाद राहुल गांधी का बेरमो में भी कार्यक्रम है। हालांकि, राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर के रुकने के दौरान लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। राहुल गांधी सबसे पहले झारखंड में जनसभा को संबोधित करने गोड्डा पहुंचे। जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया, इसके बाद वे तय कार्यक्रम के अनुसार बेरमो में जनसभा को संबोधित करने के लिए निकल रहे थे, लेकिन अब उनके हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस दिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

गोड्डा में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने जाति जनगणना को लेकर भी लोगों से वादा किया कि कांग्रेस जाति जनगणना कराएगी। राहुल गांधी ने कहा, हम मोदी जी से नहीं डरते। मोदी जी वही करते हैं जो अरबपति कहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, बीजेपी ने गरीबों से 16 लाख करोड़ रुपये छीने हैं और मोदी जी ने अमीरों को माफ कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः- दिल्ली के सराय काले खां चौक को मिली नई पहचान, अब इस नाम से जाना जाएगा

पीयूष गोयल बोले रिजर्व बैंक घटाए ब्याज दरें , गवर्नर शक्तिकांत दास ने दिया करारा जवाब