Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • हाथ में संविधान लेकर घूमते हैं राहुल, संविधान दिवस पर मोमेंटो के साथ कर दी ऐसी हरकत, शर्मसार हुए खड़गे

हाथ में संविधान लेकर घूमते हैं राहुल, संविधान दिवस पर मोमेंटो के साथ कर दी ऐसी हरकत, शर्मसार हुए खड़गे

हरिवंश ने सभी नेताओं के साथ राहुल गांधी को भी मोमेंटो दिया। जैसे ही यह मोमेंटो राहुल गांधी के हाथ में आया, वे थोड़े असमंजस में दिखे। वे अचानक मोमेंटो को चारों तरफ उलट पलट कर देखने लगे। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी दिखे। खड़गे ने उन्हें कुछ इशारा भी किया।

Rahul On Constitution Day
inkhbar News
  • Last Updated: November 26, 2024 13:56:25 IST

नई दिल्लीः आज भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। संविधान दिवस के मौके पर संसद में कई कार्यक्रम हुए। राष्ट्रपति ने मैथिली में अनुवादित संविधान पर एक पुस्तक का विमोचन किया, साथ ही स्मारक सिक्के, डाक टिकट और स्मृति चिन्ह भी जारी किए। इस दौरान एक अजीबोगरीब वाकया हुआ। यह वाकया राहुल गांधी के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी थोड़े कन्यफ्यूज नजर आए।

कन्फ्यूज दिखे राहुल

दरअसल, मंच पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी मौजूद थे। विमोचन के लिए मंच पर मौजूद सभी लोगों को संविधान का मोमेंटो दिया गया। इस दौरान हरिवंश ने सभी नेताओं के साथ राहुल गांधी को भी मोमेंटो दिया। जैसे ही यह मोमेंटो राहुल गांधी के हाथ में आया, वे थोड़े असमंजस में दिखे। वे अचानक मोमेंटो को चारों तरफ उलट पलट कर देखने लगे। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी दिखे। खड़गे ने उन्हें कुछ इशारा भी किया। इस दौरान सभी नेता मोमेंटो को सामने रखकर फोटो सेशन करवा रहे थे।

अचानक कुर्सी पर बैठ गए राहुल

राहुल गांधी आज संसद में सिर्फ इसी दौरान असमंजस में नहीं दिखे। कुछ देर बाद वे मंच पर भी असमंजस में दिखे। मोमेंटो लॉन्च करने के तुरंत बाद वे अचानक अपनी कुर्सी पर बैठ गए। इस दौरान सभी नेता खड़े थे। हालांकि, जैसे ही उन्हें लगा कि अभी सिर्फ मैं ही बैठा हूं और कोई नहीं बैठा है, तो वे खड़े हो गए।

Also Read-  महाराष्ट्र सीएम रेस: शिंदे गुट को स्वीकार नही फडणवीस, सांसदों ने PM मोदी से मिलने…

अब संस्कृत और मैथिली में भी होगा भारत का संविधान, 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति ने…