Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • राजीव शुक्ला बनेंगे BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, रोजर बिन्नी का कार्यकाल खत्म, 3 महीने बाद होगा प्रेसिडेंट का चुनाव

राजीव शुक्ला बनेंगे BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, रोजर बिन्नी का कार्यकाल खत्म, 3 महीने बाद होगा प्रेसिडेंट का चुनाव

बता दें कि बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे। नियमों के मुताबिक बीसीसीआई अध्यक्ष की अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष है। ऐसे में 65 वर्षीय राजीव शुक्ला को अगले तीन महीनों के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 2, 2025 13:59:42 IST

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जुलाई में कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में शुक्ला के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने की बात कही गई है। बता दें कि बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे।

नियमों के मुताबिक बीसीसीआई अध्यक्ष की अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष है। ऐसे में 65 वर्षीय राजीव शुक्ला को अगले तीन महीनों के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। इसके बाद सितंबर में होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में राजीव शुक्ला पूर्णकालिक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।

2022 में अध्यक्ष बने थे रोजर बिन्नी

गौरतलब है कि अक्टूबर 2022 में रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का 36वां अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने इस पद पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का स्थान लिया था। गांगुली ने तीन साल का अपना कार्यकाल पूरा किया था। उस समय बिन्नी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अकेले उम्मीदवार थे।

बिन्नी के कार्यकाल की उपलब्धियां

रोजर बिन्नी के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद भारत ने सीमित ओवरों के दो आईसीसी टूर्नामेंट में सफलता पाई। टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा जमाया। उनके कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक महिला प्रीमियर लीग (WPL) की भी शुरुआत हुई। बिन्नी की अध्यक्षता में घरेलू क्रिकेट को नई ऊर्जा मिली। खिलाड़ियों के वेतन में इज़ाफा किया गया और टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की घरेलू टूर्नामेंट्स में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सख्त और उचित कदम उठाए गए।

यह भी पढ़ें-

2 जून 2025, आज का राशिफल: सितारों की जुबानी जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे रहना है सावधान और किसके सितारे पहुंचाएंगे बुलंदी पर