Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • RBI: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का बड़ा बयान, भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने के लिए…..

RBI: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का बड़ा बयान, भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने के लिए…..

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि केंद्रीय बैंक, बैंकों की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने जानकारी दी कि है कि वृद्धि की गति मजबूत बनी हुई है। वहीं दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े सभी को […]

RBI: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का बड़ा बयान, भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने के लिए.....
inkhbar News
  • Last Updated: October 31, 2023 19:47:13 IST

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि केंद्रीय बैंक, बैंकों की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने जानकारी दी कि है कि वृद्धि की गति मजबूत बनी हुई है। वहीं दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े सभी को आश्चर्यचकित करने वाले होंगे। आरबीआई गवर्नर ने बताया कि भू – राजनीतिक अनिश्चितता वैश्विक विकास के लिए सबसे बड़ा जोखिम है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत संभावित जोखिम भरी स्थितियों से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में है।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है और हमारा लक्ष्य साल 2028 तक वैश्विक विकास में 18 प्रतिशत तक का योगदान देना है।