Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • पानी के लिए सगे भाइयों ने बहा दिया खून! केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

पानी के लिए सगे भाइयों ने बहा दिया खून! केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, नित्यानंद राय के भांजे जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। देखने ही देखते झगड़े ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी।

nityanand rai bhanja murder, breaking news
inkhbar News
  • Last Updated: March 20, 2025 12:16:17 IST

पटना: बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना आज सुबह नवगछिया के जगतपुर गांव में हुई। पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना घटी, जिस दौरान मंत्री के भांजे की जान चली गई। वहीं, नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है, जो कि गंभीर रूप से घायल है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, नित्यानंद राय के भांजे जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। वहीं देखने ही देखते झगड़े ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस दौरान विकल यादव की मौत हो गई। हालांकि जयजीत यादव भी गंभीर रूप से घायल है। वहीं इस विवाद को सुलझाने आई मां को भी गोली लगी है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद दोनों को भागलपुर के एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही भागलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस पारिवारिक विवाद को लेकर फिलहाल राज्यमंत्री नित्यानंद राय की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच कर रही है कि इस झगड़े के पीछे की असली वजह क्या थी।

ये भी पढ़ें: अंधेरी रात का फायदा उठाकर 3 मंदिरों को तोड़ने क्यों लाए गए थे बुलडोजर? ऐसे अड़े हिंदू रेखा गुप्ता से लेकर LG तक को कर दिया टाइट

हिन्दुस्तान में मुस्लिम युवकों ने पाकिस्तान ज़िंदाबाद के लिखे नारे, फिर प्रशासन ने उठाया ऐसा कदम…