Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Manu Bhaker और Neeraj Chopra के रिश्ते की अफवाहें, जानें कितनी है सच्चाई?

Manu Bhaker और Neeraj Chopra के रिश्ते की अफवाहें, जानें कितनी है सच्चाई?

Manu Bhaker Neeraj Chopra: मनु भाकर और नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स में क्रमशः शूटिंग और जेवलिन थ्रो में मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया था.

Manu Bhaker and neeraj chopda
inkhbar News
  • Last Updated: December 24, 2024 23:06:02 IST

नई दिल्ली: नीरज चोपड़ा का जन्म 1997 में हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ था। वे पहली बार सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में पेरिस ओलंपिक्स में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता। पेरिस ओलंपिक्स में नीरज के अलावा, मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रचा। इसके बाद से नीरज और मनु के रिश्ते को लेकर लगातार अफवाहें उड़ीं। आइए जानते हैं कि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है।

मां से की बातचीत

पेरिस ओलंपिक्स 2024 के बाद मनु भाकर की मां को नीरज चोपड़ा से बातचीत करते हुए देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। यहां तक कि दोनों की शादी की चर्चा भी होने लगी। नीरज और मनु दोनों ही हरियाणा के रहने वाले हैं, और उनके बीच की नजदीकी को देखकर यह अफवाहें और भी ज्यादा फैल गईं।

अफवाहों का खंडन किया

मनु भाकर ने इन अफवाहों का खंडन किया और कहा कि उनके और नीरज के बीच कोई रिलेशनशिप नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “हम 2018 से समय-समय पर इवेंट्स में मिलते रहे हैं, लेकिन हमारी बातचीत ज्यादा नहीं होती। इवेंट्स के दौरान थोड़ी बहुत बात होती है, लेकिन जो रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ रही हैं, वे पूरी तरह से झूठी हैं।” मनु के पिता रामकिशन ने भी इन अफवाहों को बेबुनियाद बताया।

Read Also: सिराज होंगे बाहर! 2 स्पिनरों के साथ उतरेगी भारतीय टीम, जानें प्लेइंग 11