Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Russia Ukraine War: रूसी सेना का बखमुत शहर पर कब्जे का दावा, जानिए यूक्रेन ने क्या कहा

Russia Ukraine War: रूसी सेना का बखमुत शहर पर कब्जे का दावा, जानिए यूक्रेन ने क्या कहा

Russia Ukraine War, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को 15 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। बता दें, रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया तो वहीं यूक्रेन सेना भी लगातार रूस के हमलों का पलटवार कर रही है। इस बीच रूस की सेना ने […]

Russia Ukraine War
inkhbar News
  • Last Updated: May 21, 2023 08:08:25 IST

Russia Ukraine War, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को 15 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। बता दें, रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया तो वहीं यूक्रेन सेना भी लगातार रूस के हमलों का पलटवार कर रही है। इस बीच रूस की सेना ने शनिवार को यूक्रेन के शहर बखमुत पर पूरा नियंत्रण करने का दावा किया है।

रूस की निजी सेना वैगनर के प्रमुख ने शनिवार को दावा किया उसने रूस यूक्रेन युद्ध की सबसे लंबी और सबसे कठिन लड़ाई के बाद बखमुत शहर पर नियंत्रण कर लिया है, लेकिन यूक्रेनी रक्षा अधिकारियों ने इससे इनकार कर दिया है। बता दें, बखमुत में पिछले एक साल से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इन दिनों जापान में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए हुए हैं। इस बीच वैगनर ने बखमुत पर कब्जा करने की घोषणा की है।

 सेना प्रमुख ने क्या कहा ?

एक वीडियों जारी करते हुए वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा कि, शनिवार को लगभग दोपहर में पूरी तरह से बखमुत में रूस ने नियंत्रण कर लिया है। हमारे लड़ाकों ने बखमुत की भूमि पर रूसी झंडे फहराए हैं। उन्होंने कहा कि  वैगनर की सेना आधिकारिक तौर पर शहर को रूसी सेना को सौंपने से पहले कब्जे वाले शहर की अच्छी तरह जांच करेगी। 25 मई तक हम पूरी तरह से बखमुत की जांच करेंगे और रक्षा सुनिश्चित करने के बाद शहर को रूसी सेना को सौंप देंगे।

 यूक्रेन ने क्या कहा ?

वहीं रूस के दावे को लेकर यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मलियार ने कहा कि फिलहाल स्थिति गंभीर है, अभी तक की स्थिति के अनुसार क्षेत्र में कुछ औद्योगिक और बुनियादी सुविधाओं पर हमारे सुरक्षा बलों का नियंत्रण है। इसके अलावा यूक्रेन के पूर्वी कमान के प्रवक्ता सेहीं चेरेवत्यी ने बताया कि प्रिगोझिन का दावा सच नहीं है। बखमुत में अभी भी हमारे सैनिक लड़ रहे हैं।