Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में किया जा रहा शिफ्ट

Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में किया जा रहा शिफ्ट

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) की तबीयत लगातार खराब हो रही है। आज सुबह पहले उनको दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गय था, लेकिन दोपहर तक हालत गंभीर होने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख दिया गया और आनन-फानन में एलएनजेपी अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। बता […]

Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में किया जा रहा शिफ्ट
inkhbar News
  • Last Updated: May 25, 2023 12:36:26 IST

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) की तबीयत लगातार खराब हो रही है। आज सुबह पहले उनको दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गय था, लेकिन दोपहर तक हालत गंभीर होने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख दिया गया और आनन-फानन में एलएनजेपी अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। बता दें, आज सुबह सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) चक्कर आने की वजह से बाथरूम में गिरे हैं।

एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल पहुंचे Satyendra Jain

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले करीब एक साल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को बीते एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जैन को रीढ़ की हड्डी में चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया था।

जेल में कम हो गया है 30 किलो वजन

बता दें कि, सत्येंद्र जैन ने अभी हाल ही में अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि जेल में रहने के दौरान उनका 30 किलो वजन कम हो गया है। इसके साथ ही बीते 18 मई को सुप्रीम कोर्ट में जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने भी AAP नेता के स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया था।