Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Mayor बनने के बाद शैली ओबेरॉय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनता का किया धन्यवाद

Mayor बनने के बाद शैली ओबेरॉय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनता का किया धन्यवाद

नई दिल्ली। दिल्ली के Mayor चुनावों में बीजेपी के पीछे हटने के बाद अब आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ. शैली ओबेरॉय निर्विरोध मेयर पद के लिए चुनी गई है। बता दें, महापौर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें आप की तरफ से शैली ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय […]

शैली ओबेरॉय
inkhbar News
  • Last Updated: April 26, 2023 14:15:43 IST

नई दिल्ली। दिल्ली के Mayor चुनावों में बीजेपी के पीछे हटने के बाद अब आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ. शैली ओबेरॉय निर्विरोध मेयर पद के लिए चुनी गई है। बता दें, महापौर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें आप की तरफ से शैली ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय मैदान में थी। लेकिन भाजपा प्रत्याशी द्वारा नामकंन वापस लेने के बाद अब शैली मेयर पद के लिए चुन ली गई है।

शैली ओबेरॉय आज दूसरी बार दिल्ली की मेयर चुनी गई है। इससे पहले 22 फरवरी को भी वह दिल्ली की महापौर चुनी गई थी। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था। शैली ओबेरॉय को जहां 150 वोट मिले थे, वहीं रेखा को कुल 266 वोट में से 116 वोट मिले थे। इस दौरान शैली ओबोरॉय ने मेयर बनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा –

क्या बोली शैली ओबेरॉय

इस दौरान शैली ओबेरॉय ने कहा कि सबसे पहले मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शुक्रिया कहना चाहूंगी  जिन्होंने मुझे दूसरी बाद दिल्ली के मेयर उम्मीदवार के तौर पर चुना। इसके अलावा मैं अपने सभी विधायकों, सांसदों और पार्षदों के अलावा दिल्ली की जनता का भी धन्यवाद करूंगी। जिन्होंने हमारे ऊपर भरोसा किया।

इसके अलावा दिल्ली की जनता ने जो सपने देखे है और दिल्ली की जनता से हमने जो वादें किए है, इन सब को पूरा करने के लिए आज एक बार फिर हमें जिम्मेदारी मिली है। मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाऊंगी साथ ही दिल्ली के लोगों के सपने चाहे वो अच्छे स्कूल, अस्पताल, रोड, पार्क या अन्य कुछ भी हो सारे काम पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूंगी।

भाजपा ने नामांकन लिया वापस

बता दें, दिल्ली भाजपा ने नगर निगम के महापौर और उप- महापौर चुनावों में पीछे हटने का निर्णय लिया था। अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने के पीछे भाजपा कहना है कि, हमारे सभी प्रयासों के बाद भी आम आदमी पार्टी स्थाई समिति और वार्ड समितियों का गठन नहीं होने दे रही थी, जिस कारण नगर निगम में कोई कार्य नहीं हो पा रहे थे। जिस कारण हमने महापौर के लिए शिखा राय और उपमहापौर के लिए सोनी पांडे के नामांकन को वापस ले लिया।