Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Rajiv Gandhi: राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल और प्रिंयका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Rajiv Gandhi: राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल और प्रिंयका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। इस दौरान यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, के सी वेणुगोपाल ने राजीव गांधी स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। #WATCH| Congress leader Rahul Gandhi and Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra pay homage […]

Rajiv Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: May 21, 2023 10:54:21 IST

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। इस दौरान यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, के सी वेणुगोपाल ने राजीव गांधी स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

इस दौरान राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि पापा, आप एक प्रेरणा के रूप में, यादों में, हमेशा मेरे साथ हैं। बता दें, 20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के आत्मघाती हमलावर ने उनकी हत्या कर दी थी।

राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने श्रीपेरंबदूर जाएंगे राहुल गांधी

बता दें, राहुल गांधी अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए आज श्रीपेरंबदूर भी जाएंगे। श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी की याद में मेमोरियल भी बनाया गया है। पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने से पहले भी राहुल गांधी पिता के स्मारक पर गए थे। कांग्रेस हर साल 21 मई को राजीव गांधी के शहादत दिवस के रूप में मनाती है। इस दौरान देशभर में ब्लड डोनेशन कैंप और दूसरे इवेंट्स का आयोजन किया जाता है।

सबसे युवा प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी

राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में कांग्रेस की कमान संभाली थी। इस दौरान राजीव गांधी की उम्र 40 वर्ष थी, जिसके चलते वह भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी ने अक्टूबर 1984 से लकरे 2 दिसंबर तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे।