Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान – “कुछ लोग परिवार को कोर्ट से ऊपर मान लेते हैं”

राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान – “कुछ लोग परिवार को कोर्ट से ऊपर मान लेते हैं”

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अश्विनी वैष्णव ने परिवारवाद की राजनीति पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी इस देश पर राज करना अपना हक मानते हैं। वह सोचते है कि उनका जन्म क्योंकि एक खास परिवार में हुआ […]

अश्विनी वैष्णव
inkhbar News
  • Last Updated: March 29, 2023 11:58:53 IST

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अश्विनी वैष्णव ने परिवारवाद की राजनीति पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी इस देश पर राज करना अपना हक मानते हैं। वह सोचते है कि उनका जन्म क्योंकि एक खास परिवार में हुआ है इसलिए वह देश के संविधान, अदालतों से भी ऊपर है।

क्या बोले अश्विनी वैष्णव ?

रेल मंत्री ने कहा कि जो लोग आज अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताना चाहते हैं, जो लोग भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें याद करना चाहिए कि किस तरह से यूपीए की सरकार में भष्ट्राचार करके संस्थानों को कमजोर करने का बड़ा षडयंत्र किया गया था। षडयंत्र के जरिए ही इस देश को लूटा गया था। राहुल गांधी सोचते हैं कि कोई भी कोर्ट उनके खिलाफ जजमेंट कैसे दे सकता है ? उनको लगता है कि संविधान में आर्टिकल 102 में अयोग्य होने का प्रावधान है तो उनके ऊपर लागू नहीं होना चाहिए। क्योंकि वो मानते हैं कि देश पर राज करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। वो बाबा साहेब के संविधान के तहत बनाए गए सभी संस्थानों को खुद के नीचे रखना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी हक की राजनीति करते हैं। वह सोचते हैं कि चूंकि वह एक खास परिवार में पैदा हुए हैं, इसलिए वह संविधान, अदालत और संसद से ऊपर है। वह यह भी सोचते हैं कि वह भारत के संविधान से ऊपर हैं।राहुल गांधी ने खुले मंच से ओबीसी समुदाय का अपमान किया है और जब कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया तो उन्होंने कोर्ट को ही गलत बोलना शुरू कर दिया। राहुल गांधी को लगता है कि देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है।