Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • स्वरा भास्कर बनीं मां, बेटी को दिया जन्म, पति फहद के साथ फोटो की शेयर

स्वरा भास्कर बनीं मां, बेटी को दिया जन्म, पति फहद के साथ फोटो की शेयर

नई दिल्ली। स्वरा भास्कर मां बन गयी है। स्वरा ने बेटी को जन्म दिया है। इस दौरान स्वरा ने अस्पताल से कई तस्वीरें भी शेयर की है, जहां पति पत्नी बच्ची को गोद में लिए बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान स्वरा ने एक पोस्ट भी किया जिसमें उन्होंने बच्ची का नाम राबिया […]

स्वरा भास्कर बनीं मां, बेटी को दिया जन्म, पति फहद के साथ फोटो की शेयर
inkhbar News
  • Last Updated: September 25, 2023 19:41:57 IST

नई दिल्ली। स्वरा भास्कर मां बन गयी है। स्वरा ने बेटी को जन्म दिया है। इस दौरान स्वरा ने अस्पताल से कई तस्वीरें भी शेयर की है, जहां पति पत्नी बच्ची को गोद में लिए बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान स्वरा ने एक पोस्ट भी किया जिसमें उन्होंने बच्ची का नाम राबिया रखने की जानकारी दी  है। स्वरा ने पोस्ट किया कि एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।

courtesy - swara bhaskar

courtesy – swara bhaskar

courtesy - swara bhaskar

courtesy – swara bhaskar

बता दें, कुछ समय पहले ही कपल ने गोदभराई की सेरेमनी पूरी की थी। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर किया था। स्वरा ने कहा था कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पति ने उनके लिए बेबी शावर का प्लान किया है। वहीं बेटी को जन्म को देने के बाद स्वरा को हर तरफ से बधाई मिल रही है। स्वरा और फहाद ने फरवरी 2023 में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मार्च महीने में दोनों ने ट्रेडिशनल तरीके से शादी रचाई थी।

मैच फिक्सिंग में बाल- बाल ये श्रीलंकाई क्रिकेटर, खेल चुका है 2011 विश्व कप