Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • तबला सम्राट जाकिर हुसैन का निधन, 73 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, परिवार ने की पुष्टि

तबला सम्राट जाकिर हुसैन का निधन, 73 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, परिवार ने की पुष्टि

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का सोमवार सुबह सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन हो गया, उनके परिजनों ने बताया कि वह पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

Zakir Hussain Passed away
inkhbar News
  • Last Updated: December 16, 2024 07:50:17 IST

नई दिल्ली: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का सोमवार सुबह सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन हो गया, उनके परिवार ने सोमवार को उनके निधन की पुष्टि की। हुसैन के परिवार के अनुसार, इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की जटिलताओं के कारण उनकी मृत्यु हो गई। वह 73 वर्ष के थे और पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

पद्म विभूषण से थे सम्मानित

उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उन्हें साल 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और साल 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा जाकिर हुसैन तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी जीत चुके थे।

पिता थे मशहूर तबला वादक

जाकिर हुसैन की मां का नाम बीवी बेगम और पिता का नाम उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी था। जाकिर के पिता अल्लाह रक्खा भी मशहूर तबला वादक थे। जाकिर की शुरुआती शिक्षा मुंबई के सेंट माइकल स्कूल से हुई थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। उन्होंने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से संगीत में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। जाकिर हुसैन को ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। जाकिर हुसैन ने करीब 12 फिल्मों में भी काम किया।

12 साल की उम्र में दिया था पहला परफॉरमेंस

जाकिर हुसैन को बचपन से ही तबला बजाने का शौक था।  इसके बाद फिर साल 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम लॉन्च किया था। एल्बम का नाम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’ था। जाकिर हुसैन ने तीन साल की उम्र में अपने पिता से मृदंग (एक शास्त्रीय वाद्य) बजाना सीखा था। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही संगीत शो में परफॉरमेंस देना शुरू कर दिया था।

Also Read- नेतन्याहू ने मिलाया ट्रंप से हाथ, सीरिया के बाद इस मुस्लिम देश में तबाही मचाएंगे…

आज इन राशियों के जीवन में होगी नई शुरुआत, मां लक्ष्मी की कृपा से बिजनेस…