Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • श्रीनगर के लाल बाजार में फायरिंग, 2 पुलिस कर्मी घायल, 1 की मौत

श्रीनगर के लाल बाजार में फायरिंग, 2 पुलिस कर्मी घायल, 1 की मौत

जम्मू: श्रीनगर शहर के लाल बाजार इलाके में पुलिस नाका पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की है। फायरिंग में 2 पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं जबकि एक जवान शहीद हो गए। घायल दोनों जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सेना […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 12, 2022 20:02:36 IST

जम्मू: श्रीनगर शहर के लाल बाजार इलाके में पुलिस नाका पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की है। फायरिंग में 2 पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं जबकि एक जवान शहीद हो गए। घायल दोनों जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सेना और पुलिस सयुंक्त रूप सर्च अभियान चला रहे हैं।

जो जवान वीरगती को प्राप्त हुआ है उस जवान की पहचान मुश्ताक अहमद के रूप में हुई है।  इसके साथ ही हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में एक स्कूल के पास एक नाका पार्टी को आतंकियों ने निशाना बनाकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसमें पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस दौरान एएसआई मुश्ताक अहमद भी शहीद हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में से एक हेड कांस्टेबल और एसपीओ है। आतंकियों की तलाश में पुलिस सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन लॉन्च कर दिया है।

 

आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर फिर होगा रिलीज, जानें पूरी कहानी

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया