नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा शो कौन सा है? इस शो को बनाने में कितना खर्चा हुआ? अगर आप सोच रहे हैं कि इस शो की लागत केवल 500 या 1000 करोड़ होगी, तो आप गलत है। दुनिया का सबसे महंगा शो 34,240 करोड़ से भी महंगा बन रहा है। इसने अबतक के सभी शोज और सिनेमा को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि दुनिया के सबसे महंगे शो के बारे में।

सबसे महंगा शो हैरी पॉटर रीबूट

अब तक का सबसे महंगा शो 440 मिलियन डॉलर में बनकर तैयार हुआ था। यह Star Wars Episode VII था, लेकिन अब इस शो को पीछे छोड़ते हुए एक नया शो आने वाला है, जो बजट के मामले में सबसे आगे है। दुनिया का सबसे महंगा टीवी शो $4 बिलियन (34,240 करोड़ रुपये) में बनकर तैयार होगा। दुनिया का सबसे महंगा शो कोई और नहीं बल्कि सबका फेवरेट ‘हैरी पॉटर रीबूट’ होगा। हैरी पॉटर रीबूट दुनिया का सबसे महंगा शो बनने जा रहा है, जिसका सेट बनाने में ही करोड़ों-अरबों रुपए लग गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हैरी पॉटर रीबूट’ का एक एपिसोड 100 मिलियन डॉलर (856 करोड़ रुपये) में बनकर तैयार होगा। इस शो के 6 एपिसोड बनेंगे।

सेट के लिए खर्च हुई मोटी रकम

रिपोर्ट का दावा है कि ‘हैरी पॉटर रीबूट’ का कुल प्रोडक्शन बजट 4.2 बिलियन डॉलर (34,240 करोड़) है। इससे पहले तक सबसे महंगा टीवी शो लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर था, जिसके केवल दो सीजन थे। इस टीवी शो को बनाने का कुल बजट 1 बिलियन डॉलर से थोड़ा ज्यादा था, लेकिन ‘हैरी पॉटर’ के नए सीजन ने इसे पीछे छोड़ दिया है। नई हैरी पॉटर सीरीज के बजट का एक बड़ा हिस्सा शूटिंग और सेट तैयार करने में खर्च किया जा रहा है। द सन की रिपोर्ट का दावा है कि केवल सेट बनाने के लिए $1.3 बिलियन खर्च किए गए हैं। मेकर्स ने शो के लिए पूरा का पूरा शहर बनाकर खड़ा कर दिया है, जिसके लिए मोटी रकम खर्च हुई है।

ये भी पढ़े

राष्ट्रपति ने वीर सैनिकों को किया सम्मानित, जवानों को मिला गैलेंट्री अवॉर्ड्स!