Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • साल के आखिरी दिन भी रहेगी कड़ाके की ठंड, जानिए आज का वेदर अपडेट

साल के आखिरी दिन भी रहेगी कड़ाके की ठंड, जानिए आज का वेदर अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर प्रकोप जारी है. बीते दिन शहर में तेज ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा छाया रहा। वहीं साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर की शुरुआत भी ठंडी रही। IMD के अनुसार, ठंडी हवाओं का असर पूरे दिन बना रहेगा। सोमवार को हल्की धूप निकली थी, लेकिन शीतलहरों ने ठंडक को बढ़ा दिया।

There will be severe cold even on the last day of the year, know today's weather update
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2024 08:03:53 IST

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर प्रकोप जारी है. बीते दिन शहर में तेज ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा छाया रहा। वहीं साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर की शुरुआत भी ठंडी रही। सुबह के समय दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कोहरे और ठंडी हवाओं का असर

सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सड़कें कोहरे की चादर में लिपटी नजर आईं। IMD के अनुसार, ठंडी हवाओं का असर पूरे दिन बना रहेगा। सोमवार को हल्की धूप निकली थी, लेकिन शीतलहरों ने ठंडक को बढ़ा दिया। बता दें दिल्ली के पालम, आया नगर, लोधी रोड, पूसा, नरेला, नजफगढ़ और राजघाट जैसे इलाकों में तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप अन्य इलाकों की तुलना में ज्यादा देखा गया है।

दिल्ली में होगी बारिश

मौसम विभाग ने नए साल के दिन, यानी 1 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे और ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है।

नोएडा का मौसम

नोएडा में आज सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सूर्योदय का समय सुबह 7:12 बजे रहा और सूर्यास्त शाम 5:33 बजे रहेगा। इसके साथ ही मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी का पहला हफ्ता ठंडा और कोहरे से भरा हो सकता है। हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। नए साल पर ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी का असर रहेगा।

ये भी पढ़ें: केशव मौर्य पर मेहरबान बीजेपी आलाकमान, जल्द ही मिलेगा बड़ा इनाम, योगी परेशान!