नई दिल्ली। बीजेपी ने सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्य वेक्षक नियुक्त किया है।आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की मीटिंग होनी है। शाम 7 बजे तक दिल्ली के सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। इससे पहले भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। pic.twitter.com/yI6O6jB40S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025
जीत हासिल करने के बाद सीएम के नाम का ऐलान करना भाजपा का ट्रेड मार्क बन गया है। साल 2014 में महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस या फिर सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को योगी आदित्यनाथ को सौंपकर भाजपा ने सबको चौंका दिया था। बीजेपी मुख्यमंत्री का चुनाव करने में वक्त लेती है। साथ ही अपने फैसले से सबको हैरान भी कर देती है। यहीं वजह है कि विपक्ष के हमलों के बावजूद भाजपा उनकी बातों को तरजीह नहीं दे रही। आप ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी को बीजेपी के 48 विधायकों में कोई काबिल नजर नहीं आ रहा। हालांकि भाजपा हर सियासी दांव पेंच को ध्यान में रखकर सीएम के नाम का ऐलान करना चाहती है।
BJP के खेमे से सीएम की लिस्ट में 5 नाम सामने आ रहे है। इसमें केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और आशीष सूद का नाम शामिल हैं। गूगल ट्रेंड पर प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे चल रहा है। लोग इन दोनों के बारे ज्यादा जानना चाह रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया की बात करें तो वहां प्रवेश वर्मा की लोकप्रियता बढ़ी है। अनुभव के आधार पर विजेंद्र गुप्ता का नाम लिया जा रहा है। हालांकि दिल्ली का बॉस कौन बनेगा वो आज थोड़ी देर में पता चल जाएगा।
चुनाव हारे केजरीवाल से स्वाति मालीवाल ने ये क्या मांग किया, AAP में मचा हड़कंप!