Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • मोदी के ये मंत्री बने सुपर मॉडल, फैशन शो में बिखेरा जलवा; VIDEO देश लोग बोले सलमान-शाहरुख भी फेल

मोदी के ये मंत्री बने सुपर मॉडल, फैशन शो में बिखेरा जलवा; VIDEO देश लोग बोले सलमान-शाहरुख भी फेल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मंत्री सनकत मजूमदार ने एक साथ रैंप वॉक किया। फैशन शो में दोनों नेताओं के वॉक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Jyotiraditya Scindia and Sukanta Majumdar
inkhbar News
  • Last Updated: December 8, 2024 09:21:36 IST

नई दिल्लीः नेताओं हमेशा अपनी पोशाक यानी कि कुर्ता-पजामा पहने ही दिखते हैं। लेकिन मोदी सरकार के मंत्रियों ने सुपर मॉडल बनकर एक नई तस्वीर सेट कर दी है।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुकांता मजूमदार ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अष्टलक्ष्मी महोत्सव फैशन शो में मॉडल बनकर रैंप वॉक किया। लोगों को मंत्रियों का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

यह संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव है- सिंधिया

दोनों मंत्री बेहद स्टाइलिश अंदाज में रैंप वॉक करते नजर आए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फैशनेबल क्रीम रंग का कोट पहना था। गले में लाल रंग का मफलर था। वहीं, सुकांता मजूमदार भी क्रीम रंग के कोट में थे। गले में लाल रंग का गमछा पहना हुआ था। इस खास फैशन शो को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘वाकई यह संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव है। मैं अपने सहयोगी सुकांत मजूमदार के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’

सोशल मीडिया तारीफ कर रहे लोग

पीएम मोदी के मंत्रियों का इस तरह रैंप पर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों नेताओं की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘वाह! नेताओं को भी ऐसा होना चाहिए।’ दूसरे नि लिखा कि ‘ये मंत्री तो सलमान शाहरूख को टक्कर दे रहे हैं।’

पूर्वोत्तर की सुंदरता को दिखाना है उद्देश्य 

नई दिल्ली में पहली बार 6 से 8 दिसंबर तक अष्टलक्ष्मी महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य पूर्वोत्तर के आठ राज्यों – असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम की सुंदरता और विविधता को प्रदर्शित करना है। पीएम मोदी ने इन राज्यों को ‘अष्टलक्ष्मी’ नाम दिया है। इस आयोजन में पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि उत्पाद और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Also Read- आज फिर दिल्ली कूच करेगा 101 किसानों का जत्था, बातचीत के लिए नहीं मानी केंद्र सरकार

आज इन राशियों पर मेहरबान हैं सूर्य देव, बनेंगे बिगड़े काम, कारोबार में तरक्की से लेकर जीवनसाथी से रिश्ते होंगे बेहतर