Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • International Yoga Day: आज दुनिया मना रही 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2015 में हुई थी शुरुआत

International Yoga Day: आज दुनिया मना रही 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2015 में हुई थी शुरुआत

International Yoga Day, Inkhabar। आज दुनियाभर में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिका के राजकीय दौरे पर है। उन्होंने योग दिवस पर वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी आज शाम को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होने वाले […]

International Yoga Day: आज दुनिया मना रही 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2015 में हुई थी शुरुआत
inkhbar News
  • Last Updated: June 21, 2023 07:52:09 IST

International Yoga Day, Inkhabar। आज दुनियाभर में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिका के राजकीय दौरे पर है। उन्होंने योग दिवस पर वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी आज शाम को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होने वाले योग कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा देश में भी तमाम जगहों पर योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। योग दिवस में इस बार की थीम वसुधैव कुटुम्बकम रखी गई है।

International Yoga Day की 2015 में हुई थी शुरुआत

बता दें, 27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों के सामने 21 जून को योग दिवस के तौर पर मनाने का प्रस्ताव रखा था। पीएम मोदी के इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकर कर लिया और तीन माह के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया। इसके बाद पहली बार 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरा देश योग कर रहा है। इस बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर योग किया। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली एम्स में डॉक्टर के साथ योग किया है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित

योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज शाम को भारतीय समयअनुसार शाम करीब 5:30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में जो योग कार्यक्रम हो रहा है, मैं उसमें शामिल होने जा रहा हूं। 2014 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव आया था, तब सभी देशों ने इसका समर्थन किया था। तब से लेकर आज तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है।