Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • समंदर में तांडव करेंगे भारत के त्रिदेव, पीएम मोदी ने सेना दिवस पर देश को दिया बड़ा तोहफा

समंदर में तांडव करेंगे भारत के त्रिदेव, पीएम मोदी ने सेना दिवस पर देश को दिया बड़ा तोहफा

INS सूरत, INS नीलगिरि और INS वाघशीर नामक युद्धपोत को पीएम मोदी ने त्रदेव नाम दिया। ये तीनों योद्धा समंदर में रहकर भारत की दुश्मनों से रक्षा करेंगे।

modi
inkhbar News
  • Last Updated: January 15, 2025 11:58:07 IST

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने बुधवार, 15 जनवरी को नौसेना के तीन युद्धपोत सौंपे। INS सूरत, INS नीलगिरि और INS वाघशीर नामक युद्धपोत को पीएम मोदी ने त्रिदेव नाम दिया। ये तीनों योद्धा समंदर में रहकर भारत की दुश्मनों से रक्षा करेंगे। ये तीनों युद्धपोत अल्ट्रा-मॉर्डन वॉर शिप है, जो नेवी की ताकत को बढ़ाएगा। ये तीनों युद्धपोत मेड इन इंडिया है।

सक्षम भारत सबसे जरूरी

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि 21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो, यह देश की अहम प्राथमिकताओं में से एक है। जल-थल-नभ हो, डीप सी हो या फिर असीम अंतरिक्ष हर जगह भारत अपने हितों को सु​रक्षित कर रहा है। इस​के लिए निरंतर सुधर किए जा रहे हैं। आज भारत पूरे विश्व और खासकर ग्लोबल साउथ में एक भरोसेमंद और जिम्मेदार साथी के रूप में पहचाना जा रहा है।

नौसेना के गौरवशाली इतिहास के लिए बड़ा दिन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के समुद्री ताकत पर बात करते हुए कहा कि आज भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नया सामर्थ्य और विजन दिया था। आज उनकी पावन धरती पर 21वीं सदी की नौसेना को सशक्त करने की तरफ हम एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। 15 जनवरी के दिन को सेना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक जांबाज को मैं नमन करता हूं। मां भारती की रक्षा में जुटे हर वीर-वीरांगना को मैं बधाई देता हूं।

 

Maha Kumbh 2025: यति नरसिंहानंद के कैंप के बाहर घूमता नज़र आया मुस्लिम युवक, नाम बदल कर रहा था जासूसी

मिल्कीपुर उपचुनाव: सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद का नामांकन आज, पिता अवधेश की मौजूदगी में भरेंगे पर्चा