Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • ट्विटर का सर्वर हुआ डाउन, फेसबुक और इंस्टा पर आ रही परेशानी 

ट्विटर का सर्वर हुआ डाउन, फेसबुक और इंस्टा पर आ रही परेशानी 

नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट ट्विटर का सर्वर डाउन हो गया है। कई यूजर्स को अपने अकाउंट को लॉगिन करने में समस्या आ रही हैं। इसके अलावा ट्वीटडेक ने भी काम करना बंद कर दिया है। यूजर्स ट्वीट डेक लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर […]

ट्विटर
inkhbar News
  • Last Updated: February 9, 2023 08:52:15 IST

नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट ट्विटर का सर्वर डाउन हो गया है। कई यूजर्स को अपने अकाउंट को लॉगिन करने में समस्या आ रही हैं। इसके अलावा ट्वीटडेक ने भी काम करना बंद कर दिया है। यूजर्स ट्वीट डेक लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर को लेकर भी शिकायत की है। कुछ यूजर्स ने यूट्यूब में भी परेशानी आने की बात कही हैं। हालांकि, अब धीरे-धीरे यह परेशानी ठीक की जा रही है। इस बीच ट्विटर की ओर से कहा गया है कि, कुछ लोग ट्विटर पर परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसके लिए कंपनी को खेद है, इसे जल्द ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात को ट्विटर यूजर्स को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा, इसमें ट्वीट करने, डायरेक्ट मैसेज भेजने या प्लेटफॉर्म पर  नए अकाउंट्स को फॉलो करने जैसी परेशानियां शामिल है।

नए ट्वीट पोस्ट करने का प्रयास करने वाले कुछ उपयोगकर्ताओं को एक पॉप-अप मिला, जिसमे लिखा हुआ था कि, “आप ट्वीट भेजने की दैनिक सीमा पार कर चुके हैं।” इसके अलावा अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता जो माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अन्य खातों को फॉलो करने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें एक संदेश मिला, जिसमें कहा गया था कि, “आप इस समय अधिक लोगों को फॉलो करने में असमर्थ हैं।”
आउटेज ट्रैकर डाउनडिटेक्टर के मुताबिक ट्विटर पर गुरुवार को सुबह तीन बजे के आसपास लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह चार बजकर 23 मिनट पर सबसे ज्यादा 810 लोगों ने ट्विटर पर आ रही परेशानी को रिपोर्ट किया। एप पर 43 फीसदी यूजर्स, वेबसाइट पर 25 फीसदी और सर्वर कनेक्शन से जुड़ी 12 प्रतिश्त रिपोर्ट मिली है।
बता दें, एलन मस्क ने प्लेटफॉर्म के सीईओ के रूप में पदभार संभालने और 2022 में अपने आधे से अधिक कर्मचारियों को बाहर करने के बाद से ट्विटर को कई तरह की तकनीकी गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा है। उपयोगकर्ताओं ने पहले एप के टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन टूल के बारे में समस्याओं का जिक्र किया है।