Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • UP Budget 2023: राज्यपाल ने कहा – राज्य की अर्थव्यवस्था हो रही मजबूत

UP Budget 2023: राज्यपाल ने कहा – राज्य की अर्थव्यवस्था हो रही मजबूत

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण क दौरान विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्षी विधायकों ने “राज्यपाल गो बैक” के नारे भी लगाए है। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन ने हंगामे के बीच कहा कि आज के समय में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार हो रहे सुधारों के कारण उत्तर प्रदेश भारत के विकास का […]

UP Budget
inkhbar News
  • Last Updated: February 20, 2023 12:32:13 IST

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण क दौरान विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्षी विधायकों ने “राज्यपाल गो बैक” के नारे भी लगाए है। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन ने हंगामे के बीच कहा कि आज के समय में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार हो रहे सुधारों के कारण उत्तर प्रदेश भारत के विकास का इंजन बना हुआ है।

क्या कहा राज्यपाल आनंदीबेन ने ?

राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार के नेतृत्व में कानून व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है।  राज्य में युवाओं के हित के लिए नकल विहीन परीक्षाएं कराई जा रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया है। प्रदेश में आरोग्य मेले का आयोजन कराया जा रहा है, जिसकी वजह से 11 करोड़ लोगों को फायदा हुआ हैं। इसके साथ ही हर घर योजना के तहत गरीबों को घर दिया जा रहा है।  राज्य की अर्थव्यवस्था में लगातार हो रहे सुधारों के कारण उत्तर प्रदेश भारत के विकास का इंजन बना हुआ है।

सपा ने किया विरोध प्रदर्शन

इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने लखनऊ में राज्य विधानसभा के बाहर सत्र के शुरू होने से पहले ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा सपा के विधायक शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ हुए थे। इस दौरान सपा के नेताओं ने विधानसभा मार्शल पर मीडिया को कवर करने से रोकने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था।