Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • यूपी निकाय चुनाव: आगरा में योगी का बयान, अयोध्या- काशी के बाद अब ब्रज में होगा बदलाव

यूपी निकाय चुनाव: आगरा में योगी का बयान, अयोध्या- काशी के बाद अब ब्रज में होगा बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए सभी पार्टियों के नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशियों के लिए वोट भी मांगे। सीएम योगी ने जनता को किया संबोधित […]

योगी
inkhbar News
  • Last Updated: April 27, 2023 18:24:22 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए सभी पार्टियों के नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशियों के लिए वोट भी मांगे।

सीएम योगी ने जनता को किया संबोधित

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में बड़ा बदलाव हुआ है और अब बृज की बारी है। हम जाति और मजहब के हिसाब से नहीं बल्कि सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी समाप्त हुई है। अब कोई तमंचा लेकर घर से बाहर निकलने की नहीं सोचता।

सीएम योगी ने कहा कि हमने करोड़ों लोगों को शौचालय, उज्जवला कनेक्शन दिया हैं। दीपावली पर हम एक-एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं। आगरा अपने इतिहास के लिए जाता है, शिवाजी महाराज इसका जीता जागता उदहारण है। इसी वजह से हमने आगरा में शिवाजी म्यूजियम बनाने की बात कही हैं।

तृष्टिकरण की राजनीति हुई खत्म

वहीं इससे पहले फिरोजाबाद में योगी प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के भारत में तुष्टिकरण देखने को नहीं मिलता। आज के नए भारत में अपने नागरिकों की सशक्तिकरण पर ध्यान दिया जाता है। तृष्टिकरण की राजनीति खत्म हुई तो सशक्तिकरण की राजनीति शुरू हुई। इसी का परिणाम है कि करोड़ों लोगों को मकान और शौचालय मिल पाए हैं। इसके अलावा 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल पा रहा है।