Israel-Iran War: इजराइल और ईरान के बीच युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है क्योंकि ईरान ने परमाणु स्थल पर अमेरिका के हमले का बदला ले लिया है। ईरान ने कतर में अमेरिकी बेस पर उसी तरह हमला किया जैसे अमेरिका ने ईरान पर किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी हमलों को बहुत हल्का बताया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष विराम हो गया है।
इस बीच ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर इजराइल स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे तक अपने हवाई हमले बंद कर देता है तो तेहरान अपने हमले बंद कर देगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान समयानुसार सुबह 4:16 बजे सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना संदेश दिया है।
विदेश मंत्री ने सीजफायर को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा, ‘अभी तक किसी भी संघर्ष विराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है। हालांकि, बशर्ते कि इजराइली शासन तेहरान समयानुसार सुबह 4 बजे से पहले ईरानी लोगों के खिलाफ अपने अवैध आक्रमण को रोक दे, उसके बाद हमारा कोई इरादा नहीं है कि हम अपनी प्रतिक्रिया जारी रखें। हमारे सैन्य अभियानों को समाप्त करने का अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।’ इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष विराम हो गया है, लेकिन तेहरान ने इस दावे का खंडन किया। ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका की ओर से कोई ऐसा प्रस्ताव नहीं मिला है, जिसमें युद्ध विराम की बात हो। हालांकि, इजरायल ने अमेरिका के दावे पर चुप्पी साध रखी है।
ट्रंप ने क्या कहा?
ईरान द्वारा दोहा के पास अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर युद्ध विराम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम 24 घंटे की अवधि में लागू किया जाएगा। उन्होंने लिखा, ‘सभी को बधाई। इजरायल और ईरान के बीच इस बात पर पूरी सहमति है कि 12 घंटे के लिए पूर्ण और समग्र युद्ध विराम होगा। युद्ध को 6 घंटे के बाद खत्म माना जाएगा। आधिकारिक तौर पर ईरान युद्ध विराम शुरू करेगा और 12वें घंटे में इजरायल युद्ध विराम शुरू करेगा और 24वें घंटे में 12 दिन का युद्ध आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएगा।
‘वे भारत के प्राइम एसेट’, शशि थरूर ने PM की तारीफ में फिर पढ़े कसीदे, कांग्रेस हुई असहज