Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Ghaziabad Crime: सोशल मीडिया से दोस्ती कर लड़कियों का बनाते थे अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad Crime: सोशल मीडिया से दोस्ती कर लड़कियों का बनाते थे अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। गाजियाबाद की शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। बता दें, यह बदमाश एक विशेष वर्ग की लड़कियों को सोशल मीडिया के जरिए अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने क्या कहा ? एसपी सूर्य बली मौर्य ने बताया कि मामले को लेकर सलमान, शाहिद उर्फ भूरा, निखिल के साथ ही […]

Ghaziabad Crime: सोशल मीडिया से दोस्ती कर लड़कियों का बनाते थे अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2023 21:50:34 IST

लखनऊ। गाजियाबाद की शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। बता दें, यह बदमाश एक विशेष वर्ग की लड़कियों को सोशल मीडिया के जरिए अपना शिकार बनाते थे।

पुलिस ने क्या कहा ?

एसपी सूर्य बली मौर्य ने बताया कि मामले को लेकर सलमान, शाहिद उर्फ भूरा, निखिल के साथ ही एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सोशल साइट के जरिए पहले लड़कियों से दोस्ती करते थे और दोस्ती कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। सिर्फ इतना ही नहीं इस दौरान उन लड़कियों की वीडियो बना लिया करते थे जिसके बाद वीडियो के बदले लड़कियों को धमका कर उनसे पैसों की मांग करते थे।

अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

आरोपियों ने बताया कि महंगे शौक और मौज मस्ती करने के लिए इन लोगों ने अपना एक गिरोह बनाया और ग्रुप बनाने के बाद लड़कियों को उसमें फंसा कर उनकी अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। बाद में मामले को लेकर दो लड़कियों ने थाना टीला मोड़ और थाना शालीमार गार्डन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सर्विलांस और अन्य माध्यम के जरिए अपनी जांच शुरू की तो पूरा मामला खुल कर सामने आया। साथ ही पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।

Delhi Ordinance: सोमवार को संसद में पेश होगा दिल्ली अध्यादेश, गृहमंत्री लाएंगे बिल

उत्तर प्रदेश: यमुना नदी में फटी IGL गैस पाइपलाइन, उठने लगा पानी में तूफान