Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • हिंदुओं के साथ हुआ अन्याय तो खौला मुस्लिमों का खून, बुर्का पहनकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, यूनुस को धमकाया

हिंदुओं के साथ हुआ अन्याय तो खौला मुस्लिमों का खून, बुर्का पहनकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, यूनुस को धमकाया

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए आवाज उठाने मुस्लिम महिलाएं सड़क पर उतर आईं और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की सरकार हिन्दुओं के आठ बर्बरता कर रही है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

bangladesh hindu
inkhbar News
  • Last Updated: December 4, 2024 23:33:01 IST

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना जबसे देश छोड़कर भागी हैं, हिंदुओं पर हमले बढ़ गए हैं। यूनुस सरकार, सेना, पुलिस और कट्टरपंथी सभी मिलकर अल्पसंख्यक हिंदुओं पर टूट पड़े हैं। हिंदुओं के साथ हो रहे अन्याय को लेकर भारत में भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बुधवार को आगरा में मुस्लिम महिलाएं सड़कों पर आ गई।

बुर्का पहनकर सड़क पर उतरीं

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए आवाज उठाने मुस्लिम महिलाएं सड़क पर उतर आईं और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की सरकार हिन्दुओं के आठ बर्बरता कर रही है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। भारत मां की जयकारे के साथ उन्होंने यूनुस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जीआईसी मैदान में सनातन चेतना मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें हिन्दू, मुस्लिम, बौद्ध, सिख के धर्म गुरु उपस्थित थे। मुस्लिम महिलाएं बुर्के में पहुंचीं हुई थी।