नई दिल्ली। कई बार अचानक से पेट से गुड़गुड़ की आवाजें आने लगती हैं, जिससे लोग थोड़ा परेशान हो जाते हैं। पेट से आने वाली इस आवाज के कारण कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है। पेट से आने वाली इस गुड़गुड़ को आप चाहकर भी नहीं रोक पाते हैं। पेट से आने वाली इस आवाज का कारण है इनवॉल्यूंटरी रिएक्शन। इस रिएक्शन से व्यक्ति के पेट से आवाज आती है, जिसे व्यक्ति चाहकर भी नहीं रोक सकता है।
पेट से आने वाली आवाज की वजह
पेट से आने वाली इस आवाज को सुनकर लोगों के मन में पहला सवाल आता होगा कि ये आवाज आ किस वजह से रही है। कई लोगों का मानना है कि जब व्यक्ति को जोर से भूख लगी हो तो पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है। चलिए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह।
पेट से आने वाली गुड़गुड़ की आवाज एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया होती है। ये आवाजें कई कारणों से सुनाई देती हैं। ये सभी कारण पाचन प्रक्रिया से संबंधित होते हैं। हालांकि कुछ मामलों में यह किसी स्वास्थ्य समस्या की ओर संकेत देती हैं।
भोजन पचाने की प्रक्रिया के कारण
पेट और आंतों में भोजन को पचाने का काम होता है। यह भोजन गैस और कई तरह के तरल पदार्थों से गुजरता है, जिस वजह से यह गुड़गुड़ की आवाज आती है। पेट से आने वाली इस गुड़गुड़ की आवाज को बोबोरीग्मी कहा जाता है। बता दें कि आंतों की मांसपेशियां भोजन और गैस को छोटी आंत और बड़ी आंत में आगे बढ़ाने के लिए सिकुड़ती हैं, जिससे पेट से गुड़गुड़ की आवाजें आने लगती हैं।
भूख लगने के कारण
पेट खाली होने पर मस्तिष्क पाचन तंत्र को भूख लगने का सिग्नल देता है। इससे आंतों में संकुचन शुरू हो जाता है। इस प्रक्रिया को पेरिस्टालसिस कहते हैं। यह पेट से आने वाली आवाज का कारण बनता है। यह भूख लगने का भी संकेत देता है। भोजन के साथ हवा निगलने या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने या डेयरी उत्पाद का सेवन करने के बाद पचने की प्रक्रिया में गैस बनती है। यह गैस आंतों में हिलने की आवाज पैदा करती है, जिससे पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है।
तनाव या चिंता के कारण
कुछ स्वास्थ्य समस्याओं जैसे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, गैस्ट्रोएंटेराइटिस या फूड इंटॉरेंस के कारण भी पेट से कई तरह की आवाजें आती हैं। इन आवाजों के साथ पेट में दर्द, सूजन या दस्त जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। तनाव भी एक कारण है, जिस वजह से पेट से आवाज आती है। तनाव या चिंता पेट की पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। इसके कारण पेट से आवाजें आती हैं। यह गट-ब्रेन एक्सिस के कारण होता है, जहां मानसिक तनाव शारीरिक लक्षणों को ट्रिगर करने का काम करता है। अगर पेट में लगातार ऐसी आवाजें सुनाई देती हैं और इसके साथ पेट में तेज दर्द और ऐठन महसूस होती है, तो आपको डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए। इतना ही नहीं, बार-बार दस्त या उल्टी आने पर भी डॉक्टर की सलाह लें।
ये भी पढ़े