Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • ‘विधवा’ आलिया ने प्यार से बोले 2 शब्द तो पागल हो गया मौलाना,फिर मस्जिद में जो हुआ…, पढ़कर सर पकड़ लेंगे आप

‘विधवा’ आलिया ने प्यार से बोले 2 शब्द तो पागल हो गया मौलाना,फिर मस्जिद में जो हुआ…, पढ़कर सर पकड़ लेंगे आप

पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक मुस्लिम लड़की ने मौलाना से झूठ बोलकर शादी करली और उससे लाखों रुपए ठग लिए।

Girl Fooled Maulana
inkhbar News
  • Last Updated: December 21, 2024 16:27:46 IST

नई दिल्लीः पुणे में एक लड़की ने जिस तरह से अपराध किया, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। आलिया नाम की लड़की ने पैसे कमाने के लिए मौलाना से शादी कर ली। मौलाना बहुत अमीर था। आलिया की नजर मौलाना की संपत्ति पर थी। इस बीच वह पुणे से पालघर आती-जाती रही और उसने मौलाना से मीठी-मीठी बातें करके उससे 14 लाख रुपये हड़प लिए।

झूठी विधवा बनी आलिया

आलिया नाम की लड़की ने मौलाना से झूठ बोला कि उसके पति की मौत हो गई है। उसने इस मौलाना से शादी कर ली है। इसके बाद महिला एक साल तक इस मौलाना के साथ रही। उसने घर, कार, जेवर समेत 14 लाख रुपए की संपत्ति ठगी और तीसरे शख्स से शादी कर फरार हो गई।  59 वर्षीय मौलाना ने कोंढवा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मौलाना ने बताया कि आलिया 31 अगस्त 2023 से 15 दिसंबर 2024 तक करीब डेढ़ साल तक उसके साथ रही। शादी के दौरान आलिया पुणे और पालघर आती-जाती रहती थी। मौलाना को जब पता चला कि आलिया ने तीसरी शादी कर ली है तो उसने उससे इस बारे में पूछा। यह सुनते ही वह भड़क गई। उसने मौलाना को गाली देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

थाने में की शिकायत 

आलिया के फरार होने के बाद वह सीधे थाने पहुंचा और विस्तृत शिकायत दर्ज कराई। मौलाना ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल में उसने आलिया पर खूब पैसे लुटाए। वह पुणे से पालघर नियमित आती-जाती रहती थी। इस दौरान उसने उससे खूब पैसे ऐंठ लिए।

Also Read- जर्मनी के क्रिसमस मार्केट पर हुआ बड़ा हमला, एक और कट्टरपंथी साजिश? 2 की मौत…