नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ता है तो ‘इंडियन पंजाब’ पाकिस्तान के लोगों का साथ देगा।
बता दें कि इससे पहले भी इस अलगाववादी ने पाकिस्तान के समर्थन की बात कही थी। इसके साथ ही दावा किया था कि भारत की सेना को हमला करने के लिए पंजाब पार नहीं करने दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पन्नू ने दावा किया है कि भारत के पंजाब के कैंट इलाकों में दीवारों पर संदेश लिखा जाना शुरू हो गया है। इन संदेशों के जरिए भारतीय सेना के सिख सैनिकों से अपील की जा रही है कि पाकिस्तान के खिलाफ जंग न लड़ें।
मालूम हो कि इससे पहले भी पन्नू के संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने एक वीडियो जारी किया था, इस वीडियो में ‘पाकिस्तान-खालिस्तान जिंदाबाद’ का जिक्र किया गया था।
पाकिस्तानी चैनल आजाद डिजिटल से बातचीत करते हुए SFJ यानी सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान का साथ देने की बात कही है। उसने कहा है कि यह न तो 1965 और न ही 1971 है… ये 2025 है। मैं पाकिस्तान की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि हम पाकिस्तान के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
भारत को सबक सिखाने के चक्कर में शहबाज ने अपने पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी! अब पछताएं