Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Mann ki Baat: ‘2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने की दिशा में काम’ मन की बात में बोले पीएम मोदी

Mann ki Baat: ‘2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने की दिशा में काम’ मन की बात में बोले पीएम मोदी

Mann ki Baat, Inkhabar। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो शो मन की बात के जरिए आज देश के लोगों को संबोधित किया। बता दें, मन की बात कार्यक्रम का आज 102वां एपिसोड का प्रसारण किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के अलावा 2025 तक भारत को टीबी मुक्त […]

Mann ki Baat: '2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने की दिशा में काम' मन की बात में बोले पीएम मोदी
inkhbar News
  • Last Updated: June 18, 2023 12:19:44 IST

Mann ki Baat, Inkhabar। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो शो मन की बात के जरिए आज देश के लोगों को संबोधित किया। बता दें, मन की बात कार्यक्रम का आज 102वां एपिसोड का प्रसारण किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के अलावा 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए संकल्प रखे है।

पीएम मोदी ने क्या कहा ?

पिछले दिनों आए बिपरजॉय तूफान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, देश को कोई बड़ा लक्ष्य हासिल करना हो या कठिन चुनौतियों से निपटना हो, भारत के लोगों का सामूहिक बल, सामूहिक शक्ति हर चुनौती का हल निकाल लेता हैं। बिपरजॉय ने कच्छ को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। लेकिन कच्छ के लोगों ने जिस हिम्मत और तैयारी के साथ खतरनाक तूफान का मुकाबला किया वो तारीफ के काबिल है।

पीएम मोदी ने कहा दो दशक पहले आए विनाशकारी भूकंप के बाद कच्छ को लेकर कहा जाने लगा था कि अब ये जिला विकसित नहीं हो पाएगा। लेकिन आज कच्छ देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले जिलों में शामिल हो गया है। मुझे विश्वास है कि कच्छ के लोग बिपरजॉय तूफान से हुई तबाही से जल्द उबर जाएंगे। प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं है। लेकिन आपदा प्रबंधन की ताकत जिसे भारत ने कई सालों के परिश्रम के बाद हासिल किया है। वह आज मिसाल बन रहा है।

 2025 तक भारत को करेंगे टीबी मुक्त

मन की बात के जरिए पीएम मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है मोदी ने  कहा कि, भारत ने संकल्प किया है कि साल 2025 तक भारत को टीबी बनाना है। ये लक्ष्य बहुत बड़ा जरूर है। एक समय था जब टीबी का पता चलने के बाद परिवार के लोग ही दूर जाते थे। लेकिन आज के समय में ये भ्रम टूट चुका है। अब परिवार के सदस्य मजबूती के साथ खड़े होकर मरीज की मदद करते हैं।

बता दें, आमतौर पर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाला ये शो इस बार एक हफ्ते पहले ही प्रसारित हो रहा है। इसकी वजह पीएम मोदी का अमेरिका का दौरा है। पीएम मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका में रहेंगे। पीएम ने मंगलवार को एक ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी थी।