Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • ‘हंस रहे हो, शर्म करो’, भाषण के दौरान हंसने लगे भाजपा सांसद, प्रियंका ने लगाई लताड़

‘हंस रहे हो, शर्म करो’, भाषण के दौरान हंसने लगे भाजपा सांसद, प्रियंका ने लगाई लताड़

प्रियंका गांधी ने महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान कुछ भाजपा सांसदों को हंसता देख वह भड़क गईं और बिना किसी झिझक के उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "आप हंस रहे हैं, लेकिन यह बहुत गंभीर मामला है।

Priyanka Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: December 14, 2024 08:58:36 IST

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने संविधान पर बोला और भाजपा पर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने आगरा के अरुण वाल्मीकि का जिक्र किया, जिनकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस दौरान कुछ भाजपा सांसदों को हंसता देख वह भड़क गईं और बिना किसी झिझक के उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “आप हंस रहे हैं, लेकिन यह बहुत गंभीर मामला है, ऐसा मत करो।” प्रियंका का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

प्रियंका गांधी ने महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अपने भाषण के दौरान उन्होंने बताया कि वह इस घटना को भूली नहीं हैं और इसके प्रति उनकी प्रतिबद्धता बरकरार है।

कौन हैं अरुण वाल्मीकि?

बता दें, आगरा के अरुण वाल्मीकि को 2021 में यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया था। उन पर 25 लाख रुपये चोरी करने का आरोप था। पुलिस ने कहा कि उनकी तबीयत खराब हो गई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। लेकिन पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था। प्रियंका गांधी 21 अक्टूबर 2024 को पीड़ित परिवार से मिलने आगरा गईं। हालांकि पुलिस ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें उनसे मिलने की इजाजत दे दी गई।

Also Read- वीर सावरकर पर टिप्पणी करना राहुल को पड़ा भारी, कोर्ट ने भेजा 10 जनवरी को पेश होने का नोटिस

Raj Kapoor 100th Birthday: पहले दिन रेड कार्पेट पर दिखा बॉलीवुड सितारों का मेला, रेखा ने लूट ली महफ़िल