Inkhabar
  • होम
  • buisness
  • Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, खरीदारी से पहले यहां चेक करें पूरी डिटेल

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, खरीदारी से पहले यहां चेक करें पूरी डिटेल

Petrol Diesel Price Today: मंगलवार (10 जून, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। आखिरी बार मार्च, […]

Petrol Diesel Price Today
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2025 08:04:59 IST

Petrol Diesel Price Today: मंगलवार (10 जून, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। आखिरी बार मार्च, 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की गई थी, जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी। तेल कंपनियों ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया था।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                             पेट्रोल                     डीजल
  • दिल्ली                          94.72                      87.62
  • मुंबई                           103.44                    89.97
  • कोलकाता                  103.94                      90.76
  • चेन्नई                         100.85                    92.44
  • बेंगलुरु                     102.86                     89.02
  • लखनऊ                   94.65                       87.76
  • नोएडा                     94.87                       88.01
  • गुरुग्राम                   95.19                      88.05
  • चंडीगढ़                   94.24                     82.40
  • पटना                      105.18                   92.04

कौन तय करता है कीमत?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं।

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

Delhi Weather Today: हाय गर्मी! दिल्ली-NCR में गर्म हवाएं करेंगी हाल बेहाल, IMD ने दे दी चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

एसबीआई चेक जारी कर रहे हैं? हाई वैल्यू चेक रिजेक्ट होने से बचने के लिए ध्यान रखें ये जरूरी बातें.

हिमाचल गईं सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, शिमला के अस्पताल में कराया गया भर्ती