Inkhabar
  • होम
  • व्यापार
  • Akash Ambani: अम्बानी के लाल को मिला ,टाइम मैगजीन की लिस्ट में स्थान

Akash Ambani: अम्बानी के लाल को मिला ,टाइम मैगजीन की लिस्ट में स्थान

नई दिल्ली : भारत के जाने माने और एशिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अम्बानी के बड़े लाल आकाश अम्बानी को टाइम मैगजीन (Time Magazine) के टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट (Time100 Next List 2022) में स्थान मिला है आपको बता दे, आकाश अम्बानी रिलायंस जियो के चेयरमैन भी है। टाइम मैगजीन ने आकाश अम्बानी के […]

Akash Ambani, Mukesh Ambani
inkhbar News
  • Last Updated: September 29, 2022 12:33:13 IST

नई दिल्ली : भारत के जाने माने और एशिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अम्बानी के बड़े लाल आकाश अम्बानी को टाइम मैगजीन (Time Magazine) के टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट (Time100 Next List 2022) में स्थान मिला है आपको बता दे, आकाश अम्बानी रिलायंस जियो के चेयरमैन भी है।

टाइम मैगजीन ने आकाश अम्बानी के बारे में बताया की वह बिज़नेस को बढ़ने के लिए बहुत मेहनत कर रहे है. उन्होंने दिग्गज कम्पनी गूगल (Google) और फेसबुक (Facebook) के साथ मिलकर कई अरबो डॉलर्स के डील्स पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। (Time Magazine) के लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले भारतीय है आकाश अम्बानी टाइम मैगजीन ने आकाश अम्बानी के बारे में कहा कि उन्होंने महज 22 वर्ष कि उम्र में जियो के बोर्ड में स्थान हासिल किया जो बहुत बड़ी उपलब्धि है।

टाइम मैगजीन की लिस्ट में शामिल 

 

टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट (Time100 Next List 2022) में शामिल होने वाले बड़े हस्तियों में शुमार अभिनेता और टेलीविजन हस्ती केके पामर और पर्यावरण कार्यकर्ता फरविजा फरहान तथा अमेरिका की सिंगर एसजेडए, अभिनेत्री सिडनी स्वीनी, बास्केटबॉल प्लेयर जा मोरेंट, स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज के साथ साथ सोशल मीडिया मंच ओनलीफैन्स की भारतीय मूल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आम्रपाली गन को भी इस लिस्ट में स्थान दिया गया है।

कैसे मिलती है लिस्ट में जगह

हर साल TIME100 Next की लिस्ट जारी करती है इस लिस्ट में उद्योग जगत से लेकर देश – दुनिया से उभरते हुए 100 सितारों को इस लिस्ट में जगह दी जाती है। इस वर्ष की लिस्ट में पेशेवर चिकित्सक, सरकारी अधिकारियों, आंदोलनकारियों के साथ – साथ संगीतकार , टॉप सीईओ को भी शामिल किया गया है।