Inkhabar
  • होम
  • व्यापार
  • बोइंग अमेरिका में कर्मचारियों की छंटनी, 2500 लोगों को मिला टर्मिनशन लेटर

बोइंग अमेरिका में कर्मचारियों की छंटनी, 2500 लोगों को मिला टर्मिनशन लेटर

छंटनी को लेकर वाशिंगटन में 2200 कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया गया है। साउथ कैरोलिना में 220 कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया गया है। ये वो दो राज्य हैं जहां बोइंग कमर्शियल विमान बनाती है। हालांकि, बोइंग ने इस छंटनी को लेकर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया है।

Boeing Layoff
inkhbar News
  • Last Updated: November 20, 2024 16:31:30 IST

नई दिल्ली : अमेरिका की एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बोइंग अपने 2500 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी यह छंटनी अमेरिकी राज्यों वाशिंगटन, ओरेगन, साउथ कैरोलिना और मिसौरी में करने जा रही है। बोइंग भारी कर्जों के तले दबा हुआ है और इस वजह कंपनी ने यह फैसला लिया है। कंपनी अपने वैश्विक कार्यबल के करीब 10 फीसदी यानी 17000 लोगों की छंटनी करेगी। कंपनी ने यह जरूरी जानकारी दी है कि दिसंबर महीने में एक और दौर की छंटनी की जा सकती है।

भारी कर्जो ठाले दबा कंपनी

एक रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी को लेकर वाशिंगटन में 2200 कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया गया है। साउथ कैरोलिना में 220 कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया गया है। ये वो दो राज्य हैं जहां बोइंग कमर्शियल विमान बनाती है। हालांकि, बोइंग ने इस छंटनी को लेकर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया है।

बोइंग एयरलाइन 60 दिन पहले थमाए टर्मिनशन लेटर

एयरोस्पेस दिग्गज बोइंग ने बुधवार को छंटनी से प्रभावित अमेरिकी कर्मचारियों को सूचित किया कि वे 17 जनवरी तक बोइंग के पेरोल पर बने रहेंगे, रेगुलेटरी नियमों के अनुसार कर्मचारियों को रोजगार समाप्त होने से कम से कम 60 दिन पहले सूचित करना होता है। यह पहले से ही उम्मीद थी कि बोइंग नवंबर के मध्य में वर्कर एडजस्टमेंट एंड रीट्रेनिंग नोटिफिकेशन (WARN) भेजेगा। दिसंबर में छंटनी का एक और दौर होने की उम्मीद है। बोइंग कर्मचारियों की संख्या में कमी, चुनिंदा नियुक्तियों और कार्यबल को कम करने के लिए सब्सिडियरी कंपनियों की बिक्री पर भी विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें :-

हथियार बनाने वाली 3 बड़ी कंपनियां, इतने में मिलता है एक शेयर

शेयर बाजार खुलते ही बंटने लगी मिठाइयां, निवेशकों की संपत्ति बढ़ी 5 लाख करोड़ रुपये