Inkhabar

डिजिटल इंडिया: 2030 तक भारत में होगा बड़ा बदलाव

पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन ने देश में बड़े बदलाव किए हैं। आज की युवा पीढ़ी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जहां पहले आम लोगों को घंटों

Digital India There will be a big change in India by 2030
inkhbar News
  • Last Updated: July 14, 2024 19:30:40 IST

नई दिल्ली: पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन ने देश में बड़े बदलाव किए हैं। आज की युवा पीढ़ी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जहां पहले आम लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता था, अब वही काम चंद सेकंड में मोबाइल से हो जाता है। चाहे एटीएम की लाइन हो या सरकारी काम, अब सब कुछ घर बैठे मोबाइल और इंटरनेट से पूरा हो रहा है।

2030 तक दोगुना होगा ऑनलाइन पेमेंट

डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहा है। एक स्टडी के मुताबिक, 2030 तक भारत में खुदरा डिजिटल पेमेंट मौजूदा स्तर से दोगुना होकर 7,000 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। कीर्ने और अमेज़न पे के अध्ययन में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन खरीदारी में डिजिटल पेमेंट को अपनाने से उपभोक्ताओं के व्यवहार में स्थायी बदलाव आ रहा है, जिससे ऑफलाइन खरीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा।

उपभोक्ता की प्राथमिकता डिजिटल पेमेंट

सर्वे में शामिल 90 प्रतिशत लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी करते समय डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता दी है। संपन्न उपभोक्ता अपने 80 प्रतिशत लेन-देन के लिए डिजिटल पेमेंट का उपयोग करते हैं।

युवा पीढ़ी सबसे आगे

रिपोर्ट में बताया गया है कि युवा पीढ़ी सभी प्रकार के डिजिटल पेमेंट साधनों को अपनाने में सबसे आगे है। पुरुष और महिलाएं, दोनों ही अपने लगभग 72 प्रतिशत लेन-देन में डिजिटल पेमेंट का उपयोग करते हैं, जो लैंगिक समानता को दर्शाता है।

व्यापक शोध

यह शोध 120 शहरों में ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से 6,000 से अधिक उपभोक्ताओं और 1,000 से अधिक व्यापारियों के बीच किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों, आय समूहों, शहर श्रेणियों और आयु वर्गों का प्रतिनिधित्व है।

ई-कॉमर्स का उछाल

भारत में ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी उछाल देखा गया है। 2022 में इसका बाजार मूल्य 75 अरब डॉलर से 80 अरब डॉलर के बीच था। इसके 2030 तक सालाना 21 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। डिजिटल इंडिया मिशन के तहत भारत में डिजिटल पेमेंट और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यह बदलाव देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेगा और लोगों के जीवन को और आसान बनाएगा।

 

ये भी पढ़ें: ओडिशा राज्यपाल के बेटे पर सरकारी कर्मचारी ने मारपीट का आरोप लगाया, कहा लात घूंसो से की पिटाई